फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Went to bathe in Ganga on birthday two brothers drowned

Aligarh News: जन्मदिन पर गए गंगा नहाने, दो सगे भाई डूबे, गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे

Wed, 19 Apr 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 12:20 AM IST
सार

अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला वाटरबॉक्स निवासी 19 वर्षीय लक्ष्य का मंगलवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए अपने बड़े भाई 20 वर्षीय अभिषेक और मोहल्ले के साथी सूरज, संदीप, रवि और मोनू के साथ अनूपशहर के मस्तराम स्नान घाट पर आए थे।

विज्ञापन
Went to bathe in Ganga on birthday two brothers drowned
दो भाईयों के गंगा में डूबने से घर में मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशह में अनूपशहर थाना क्षेत्र के मस्तराम स्नान घाट पर मंगलवार दोपहर को गंगा स्नान करने के लिए आए दो सगे भाई डूब गए। बताया गया कि अलीगढ़ से दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए आए थे। शोर शराबा होने पर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर व नाविकों ने गंगा में उन्हें तलाशने के लिए छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम भी दोनों के सर्च अभियान में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला वाटरबॉक्स निवासी 19 वर्षीय लक्ष्य का मंगलवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए अपने बड़े भाई 20 वर्षीय अभिषेक और मोहल्ले के साथी सूरज, संदीप, रवि और मोनू के साथ अनूपशहर के मस्तराम स्नान घाट पर आए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई हनुमान प्रतिमा के सामने स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूब गए। दोस्तों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर, नाविक ने उनकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


साथ ही सूचना मिलने पर एसडीएम नवीन कुमार, ईओ नगर पालिका संजय वर्मा, लेखपाल अशोक कुमार सैनी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम भी उनकी तलाश में जुट गई है। देर शाम तक दोनों युवकों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed