राशन दुकानों पर हल्ला: हरियाणा से सप्लाई हुआ घुन लगा गेहूं,अलीगढ़ में वितरण पर रोक
पिछले दिनों 26 जनवरी तक एफसीआई के कासिमपुर स्थित गोदाम से शहर की 1350 राशन की दुकानों को वितरण के लिए गेंहू की आपूर्ति की गई। कुछ दुकानों पर गेहूं वितरण के दौरान खराब गेहूं निकलने की शिकायतें गूंजी थीं। गेहूं में घुन लगा थी। सीलन भी नजर आ रही थी। कुछ लोगों ने बताया कि फफूंद भी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा और पंजाब से कुछ ऐसा गेहूं भी सप्लाई हो गया जिसमें घुन लगा हुआ था। राशन की कुछ दुकानों पर हल्ला मचने के बाद फिलहाल अलीगढ़ में इन गेहूं के वितरण पर रोक लगा दी गई है। अब जांच कराने के बाद ही गेहूं का वितरण किया जाएगा। फिलहाल एफसीआई गोदाम से भी राशन की दुकानों को यह गेहूं सप्लाई नहीं किया जाएगा। शिकायतें गूंजने पर सप्लाई विभाग की टीम ने भी 5 दुकानों पर जांच की है।
पिछले दिनों 26 जनवरी तक एफसीआई के कासिमपुर स्थित गोदाम से शहर की 1350 राशन की दुकानों को वितरण के लिए गेंहू की आपूर्ति की गई। कुछ दुकानों पर गेहूं वितरण के दौरान खराब गेहूं निकलने की शिकायतें गूंजी थीं। गेहूं में घुन लगा थी। सीलन भी नजर आ रही थी। कुछ लोगों ने बताया कि फफूंद भी थी। विभाग की जांच में भी एक दो दुकानों पर खराब गेहूं की बात सामने आई थी। अफसरों का कहना है कि यह गेहूं हरियाणा और पंजाब का था। फिलहाल इस गेहूं के वितरण पर रोक लगा दी गई है।
राशन दुकानों पर घुन लगे गेहूं की जांच के लिए विभाग में टीमें गठित की गई हैं। कोटेदारों के स्टॉक रजिस्टर चेक किए जा रहे हैं कि किस खेप का गेहूं कहां पर पहुंचा है। अगर कहीं घुन लगा गेहूं पाया गया तो उसे वापस करवाया जाएगा। - अभिनव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन
एफसीआई के गोदाम की जांच की गई है। यहां पर अभी तो कुछ नहीं पाया गया है। अब तय किया है कि पहले प्रत्येक रैक की जांच होगी। इसके बाद ही यहां से गेहूं की आपूर्ति की जएगी।- राजीव कुलश्रेष्ठ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
अलीगढ़ में राशन का हाल
- 1350 राशन दुकानें हैं जिले में
- 6.5 लाख राशन कार्ड धारक हैं
- 26 लाख लोगों को राशन मिल रहा है
- 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मिलता है
10 हजार कुंतल गेहूं की सप्लाई हुई
कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह कहते हैं कि 26 जनवरी तक गोदाम 10 हजार कुंतल गेहूं आपूर्ति हुई है। इसमें ही वह गेहूं जो रैक में नीचे रह जाता है उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं। कुछ राशन दुकानदारों ने भी घुन लगे गेहूं की शिकायत की थी। इसके बाद विभाग से शिकायत की गई।
यहां पर पहुंचा है घुन लगा गेहूं
अब तक जांच में पता चला है कि घुन लगा गेहूं शहर के एटा चुंगी क्षेत्र के साथ-साथ इगलास और खैर की दुकानों पर भी पहुंचा है। एटा चुंगी में तीन दुकानों पर स्टाक चेक किया गया है।