फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather is changing, number of patients is not decreasing

Aligarh News: मौसम बदल रहा, मरीजों की संख्या में नहीं कमी, अस्पतालों में भीड़, सर्वाधिक मरीज डायरिया के

Tue, 06 Aug 2024 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

उमस भरे मौसम में डायरिया व वायरल संक्रमण लोगों को परेशान कर रहा है। 5 अगस्त को जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। वार्डों में भी भीड़ रही।

विज्ञापन
Weather is changing, number of patients is not decreasing
दीनदयाल अस्पताल ओपीड़ी में परामर्श के लिए लगी मरीजों की लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम में पिछले दो दिन से लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में उमस और गर्मी है और रात को बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मौसम के इस उतार चढ़ाव से वायरल बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। 5 अगस्त को जिला अस्पताल में 2000 और दीनदयाल अस्पताल में 1500 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें सर्वाधिक संख्या डायरिया व बुखार पीड़ितों की रही।

विज्ञापन


उमस भरे मौसम में डायरिया व वायरल संक्रमण लोगों को परेशान कर रहा है। 5 अगस्त को जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। वार्डों में भी भीड़ रही। डीएम ने वार्डों में पंखा-कूलर चलाने के लिए निर्देशित किया है, मगर दिन में वार्डों में गरमी के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


सीएमओ ने एडी को दिया जवाब
सीएमओ दफ्तर में एसीएमओ स्तर के अधिकारियों के पटल बदले जाने के मामले में एडी स्तर से पूछे गए सवाल पर सीएमओ ने जवाब दे दिया है। जवाब में कहा गया है कि जूनियर द्वारा अच्छा काम किए जाने और वरिष्ठ पर काम अधिक होने के चलते ये बदलाव किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों जूनियर डा.राहुल शर्मा को वरिष्ठ डॉक्टर का चार्ज दिए जाने पर एडी स्तर से सीएमओ से पत्र के जरिये सवाल पूछा गया था। इसी क्रम में सीएमओ स्तर से यह जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस के घर में घुसा शराबी, अभद्रता
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डा.जगवीर सिंह के सरकारी आवास में सोमवार शाम एक शराबी घुस गया। इस दौरान उनकी पत्नी वहां मौजूद थीं। उन्होंने टोका तो उसने अभद्रता कर दी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बुला ली गई। पुलिस उसे ले गई। सीएमएस के अनुसार शराब के नशे में युवक घुस आया था। उसे सूचना पर पुलिस ले गई। इस दौरान उस पर टोकने पर सीएमएस की पत्नी से अभद्रता करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed