{"_id":"62056306a4d3a310297d2a86","slug":"we-have-done-our-duty-now-its-government-turn-aligarh-news-ali284920640","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने अपना कर्तव्य निभाया, अब सरकार निभाए राजधर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने अपना कर्तव्य निभाया, अब सरकार निभाए राजधर्म
विज्ञापन
जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर मतदान करने के बाद अंगुली में लगी स्याही दिख
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मो. तौहिद आलम, अलीगढ़। मतदान कर निकल रहे लोगों के चेहरों पर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की खुशी साफ झलक रही थी। बुजुर्ग, महिला व युवा मतदान केंद्रों से निकलकर एक दूसरे को स्याही लगी अंगुली दिखाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
दुबई से मतदान करने आई एमन (31) कहती हैं कि हमने मतदान कर अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य तो निभा दिया अब सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपना राजधर्म निभाए, और जनता से किए वादे पूरे करे।
एमन कहती हैं कि मैंने अपना मत विकास के मुद्दों पर दिया है। जो पार्टी सत्ता में आए वह अलीगढ़ के विकास के लिए काम करे। जिले को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया है लेकिन यहां स्मार्ट सिटी जैसी कोई बात नहीं है। स्मार्ट सिटी में मेट्रो तो होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
जिले की सड़कें भी अच्छी नहीं हैं। देश में बेरोजगारी इस वक्त सबसे बड़ी समस्या है। अलीगढ़ में कल-कारखाने लगने चाहिए जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। मैं यहां सिर्फ मतदान करने आई थी। आज ही दुबई लौट जाऊंगी। लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि जो भी पार्टी सत्ता में आए वह समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चले। अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार न करे।
आमिर खान, हुसन बेगम कहती हैं कि हमने अपना मत बदलाव के लिए दिया है। शहर स्मार्ट हो गया लेकिन लोगों को अब तक पीने के लिए साफ पानी मयस्सर नहीं हो सका। सफाई की स्थिति भी बदहाल है। नसीम अहमद और नजमा नसीम का कहना है कि पिछले कुछ समय से देश भर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में एक डर का माहौल बनाया जा रहा है। सीएए, एनआरसी के नाम पर उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की साजिश रची जा रही है। नई सरकार से उम्मीद रहेगी कि वह अल्पसंख्यकों की हित की चिंताएं करे।
विकास के पैमाने पर पिछड़ा है जिला, अभी बहुत काम करने की जरूरत: शिल्पा
नोएडा से अलीगढ़ आई शिल्पा विजय अपनी मां और बच्चों के साथ मतदान करने आईं थी। मतदान केंद्र पर आकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिख रहे थे। शिल्पा कहती हैं कि अलीगढ़ जिला एनसीआर के पास होने के बावजूद अभी विकास के पैमाने पर काफी पिछड़ा हुआ है।
शहर में सफाई की बहुत बड़ी समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है, सड़कें टूटी हुई हैं। नई सरकार को इन मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ रोजगार के मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि यहां के बच्चों को नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े।
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए चुनने आए हैं जिम्मेदार सरकार
लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे थे। बुजुर्ग मतदाता भी इस महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में पीछे नहीं हटे। जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर साजिदा खातून (85) और शाबरा बेगम (80) व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने आईं थीं।
फरहाना शहनाज (75) बीमार हैं खुद से चल नहीं सकती है इसलिए उनके बच्चे उन्हें अपने साथ लेकर वोट डलवाने आए हैं। इनका कहना है कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार बने जो हमारे बच्चों की भविष्य की चिंता करे। बच्चों का भविष्य बेहतर हो इसलिए हम इस हाल में भी मतदान करने आए हैं।

अब्दुल्लाह नर्सरी में बने बूथ से मतदान कर बाहर निकलतीं नाजमा नसीम, हुसन बेगम, आमिर खान व नसीम अहमद?- फोटो : CITY OFFICE

नोएडा से मतदान करने आईं शिल्पा विजय, उनकी मां व बच्चे। मो. तौहिद आलम- फोटो : CITY OFFICE