फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging on Ramghat road

अलीगढ़ः रामघाट रोड पर जलभराव से दूसरे दिन भी जूझे लोग

Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Ramghat road
रामघाट रोड पर पीएसी के निकट गड्ढे में पलटा रिक्शा। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने जलभराव, गहरे गड्ढे, जाम की समस्या यथावत बनी हुई है। मंगलवार के अंक में ये समस्या प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सुबह यहां जलभराव कम करने के लिए अस्थायी नाला खुदवाने पहुंचे तो इसका विरोध हो गया, लेकिन जेसीबी से पेट्रोल पंप के सामने नाला कई घंटों बाद खुद पाया, जिससे पानी निकलने की रफ्तार बहुत कम रही। इसलिए देर रात जलभराव बना रहा। इस दौरान पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के पहुंचने से जाम नहीं लगा। वाहन एक के बाद एक निकलते रहे।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने बीते दो महीने से सड़क पर पानी भरने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने यहां गड्ढों को पाटने के लिए ईंटें डलवा दीं। जिससे ये गड्ढे और खतरनाक बन गए। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यहां तालाब बन चुका है। लगभग डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया है। पानी भरे होने के कारण गड्ढे नहीं दिखते और वाहन सवार परेशान होते हैं। साइलेंसर में पानी भरने से दोपहिया वाहन बंद हो जाते हैं, ऐसे में सवार को उतरकर पानी में गाड़ी खींचनी पड़ती है। चौपहिया वाहन भी हिचकोले खाते निकलते हैं। आलम ये है कि बड़े वाहन भी इस रास्ते को छोड़ कर अब दूसरे रास्तों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण को पत्र लिखा है, जिससे जल्द से जल्द बजट मिल सके। शाम को सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने भी इस मामले में अपडेट लिया है। फिलहाल, बजट मंजूर होने तक यहां पर अस्थायी नाला दोनों ओर से खोद कर जलनिकासी का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की एक टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से अस्थायी नाला खोदने पर सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के कार्यालय की ओर के कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था। जिनको समझाया गया। इसके बाद काम शुरू हो सका है। अस्थायी नाला बनने के बाद गड्ढों को भरने का इंतजाम किया जाएगा। खड़ंजा बना कर वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्थानीय जिला प्रशासन और मंडल स्तर से इस हिस्से में स्थायी रूप से नाला बनाने और सड़क बनाने के लिए बजट की मंजूरी कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिससे इसका स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed