फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis in four hundred houses of Chhota Chowk

छोटा चौक के चार सौ घरों में पानी का संकट

Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in four hundred houses of Chhota Chowk
सराय रहमान छोटा चौक में खराब हैंडपंप को दिखाते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 48 सराय रहमान के मोहल्ला छोटा चौक के चार सौ घरों में पानी का संकट है। यहां करीब चार महीने से पानी की पाइप लाइन चोक पड़ी है। 40 साल पुरानी पाइप लाइन जर्जर हालत में हैं। उनमें नाले नालियों का कचरा घुस गया है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इलाके के पार्षद साबुद्दीन का इंतकाल हो चुका है। हालांकि सराय रहमान के विकास कार्यों की जिम्मेदारी रसलगंज के पार्षद माशा अल्लाह पर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले इस इलाके में पानी की सप्लाई ठीक थी। वर्तमान में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। वार्ड में एक सरकारी ट्यूबवेल है, जो अभी तीन दिन पहले खराब हो गया है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। महिलाएं पानी की तलाश में या तो समर्सिबल वाले घरों का रुख करती हैं या फिर आस पड़ोस के मोहल्लों से पानी भरकर लाती हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पार्षद से लेकर अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 48 - शिवपुरी (सराय रहमान)
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 220 से 250 फुट।
- वार्ड में 20 सरकारी हैंडपंप। दस खराब हालत में हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- टीडीएस 700 से 900 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- एक सरकारी ट्यूबवेल, जो वर्तमान में खराब है।
सराय रहमान इलाके में पानी की समस्या है। यहां के पार्षद साबुद्दीन का इंतकाल हो गया है। अगर सूचना मिलती है तो परेशानी को निस्तारित कराया जाता है। पानी की समस्या का जल्द ही निदान होगा। - माशाअल्लाह, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
सराय रहमान की समस्या पर लगातार काम किया जा रहा है। छोटा चौक में टीम जाकर सर्वे करेगी। जल्द समस्या को निस्तारित कराया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
चार महीने से सराय रहमान में पानी की पाइप लाइन चोक पड़ी है। लोग परेशान हैं। पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। - मुजीब
40 साल पुरानी पाइप लाइन में कूड़ा कचरा भर गया है, जिसके कारण काई जम गई है और पानी आगे नहीं बढ़ता है। - सलमान
इलाके में सरकारी हैंडपंप खराब हैं। तीन हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। टैंकर आता है तो भीड़ लग जाती है। - जमीरा
गर्मी में पानी की समस्या है। रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी नहीं है। दूसरी जगहों से पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। - शायरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed