फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   watchman committed suicide due to family conflict

Aligarh: झगड़ कर पत्नी बच्चों को लेकर गई मायके, चौकीदार ने की आत्महत्या, दो दिन कमरे में लटका रहा शव

Tue, 18 Mar 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

होली पर पति का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। रात में वह कमरे में सो गया। होली की व्यस्तता के बीच किसी का ध्यान नहीं गया। 16 मार्च शाम को पड़ोसी किरायेदार का ध्यान गया कि आलह सिंह कमरे से नहीं निकला है। न कमरा खुला। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव अंदर फंदे पर झूल रहा था।

विज्ञापन
watchman committed suicide due to family conflict
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी ओवरब्रिज का निर्माण करा रही एजेंसी के चौकीदार ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर ली। आजमगढ़ के रहने वाले युवक का शव दो दिन तक बंद कमरे में फंदे पर लटका रहा। 16 मार्च शाम पड़ोसी किरायेदार की खबर पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ के रानीपुर का आलह सिंह (27) पत्नी व दो बच्चों को लेकर क्वार्सी के रामनगर में किराये पर रह रहे थे। परिवार व पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार होली पर उनका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। 14 मार्च को रात में वह कमरे में सो गया। होली की व्यस्तता के बीच किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन


16 मार्च शाम को पड़ोसी किरायेदार का ध्यान गया कि आलह सिंह कमरे से नहीं निकला है। न कमरा खुला। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव अंदर फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सोमवार सुबह परिजन भी पहुंच गए। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार अभी तक पारिवारिक विवाद में आत्महत्या होना उजागर हुआ है। अगर परिजन कोई शिकायत देते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed