{"_id":"5ed412748ebc3e9062521b32","slug":"wash-hands-repeatedly-with-soap-do-not-ignore-physical-distance-and-mask-city-office-news-ali235018320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार धोएं साबुन से हाथ, शारीरिक दूरी व मास्क को नहीं करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार धोएं साबुन से हाथ, शारीरिक दूरी व मास्क को नहीं करें नजरअंदाज
विज्ञापन
डॉक्टर विकास मेहरोत्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
शारीरिक दूरी के नियम एवं मास्क को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें। दिन में कई बार 20 से 30 सेकेंड तक दोनो हाथों को मल-मल कर धोने की क्रिया को को अपनी आदत में शामिल कर लें। यहीं वह तीन महामंत्र हैं जो आपको, आपके परिवार, समाज एवं देश को बचाने के लिए जरूरी है। महानगर के जाने-माने चिकित्सक भी यही तीन महामंत्र दे रहे हैं । आप जानते हैं कि अभी तक कोरोना वायरस का न तो कोई वैक्सीन बना है और न ही इसका कोई उपचार है। सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोलने की तैयारी में है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे में देश के हर एक नागरिक की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तीन महामंत्री हैं.. शारीरिक दूरी का नियम, मास्क एवं बार-बार साबुन से हाथ धोना..। एक बाइक पर तीन या पांच लोगों को देखकर दुख होता है। बाजार में भीड़ चिंता का विषय है। शासन- प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। नागरिकों को भी महामारी को नियंत्रित करने में सहयोग देना चाहिए।
- डॉ. जयंत शर्मा, सचिव, आईएमए, उत्तर प्रदेश
लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने जा रहा है। ऐसे में देश के नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। देश में जनवरी में पहला केस आया था। आज संख्या डेढ़ लाख से ऊपर है। तब हमारे पास कोई साधन-संसाधन नहीं थे। आज हम बेहतर स्थिति में हैं। यह भी जान लें कि कोरोना आगे भी साथ रहेगा। ऐसे में शारीरिक दूरी, मास्क व सफाई के साथ-साथ संयम व संकल्प के साथ जीवन गुजारना है।
विज्ञापन
- डॉ. विकास मेहरोत्रा, बाल रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर जयंत शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE