Aligarh News: आंधी-बारिश से गिरी ए टु जेड प्लांट की दीवार, बिजली के आठ खंभे क्षतिग्रस्त
आंधी-बारिश से 132 केवी पंचम मेडिकल रोड और दीनदयाल अस्पताल की ओर आ रही 33 केवी के लाइन के आठ खंभे और लगभग दो किलोमीटर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं सभी 30 बिजली घर ब्रेक डाउन में चले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में 25 मई को तड़के आई आंधी-बारिश से मथुरा रोड स्थित एटुजेड प्लांट की 60 मीटर लंबी और छह फीट उंची दीवार भरभरा कर गिर गई। वहीं, बिजली के आठ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पांच घंटे तक बिजली गुल रही। कई स्थानों पर तार भी टूटकर गिर गए।
लगभग एक घंटे तक जोरदार गरज और बिजली चमकने के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। भुजपुरा में टिनशेड उड़ गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों का नुकसान जरूर हुआ।
इन स्थानों पर हुआ जल भराव
मैरिस रोड बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के सामने, रामघाट रोड पीएसी के पास, क्वार्सी चौराहा, क्वार्सी बाईपास जीवनगढ़, महेंद्र नगर, स्वर्ण जयंतीनगर, मेलरोज बाईपास कुंजन विहार कॉलोनी रोड, खैर रोड इंदिरा नगर, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी, भुजपुरा, केला नगर चौराहा, सेंटर प्वाइंट, रजा नगर, दीवानी कचहरी के बाहर, देहली गेट, जवाहर भवन, रावणटीला, कुलदीप विहार, देवी नगला, दोदपुर, रामघाट रोड शहर आदि मौजूद रहे।
दो किलोमीटर लाइन क्षतिग्रस्त
आंधी-बारिश से 132 केवी पंचम मेडिकल रोड और दीनदयाल अस्पताल की ओर आ रही 33 केवी के लाइन के आठ खंभे और लगभग दो किलोमीटर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं सभी 30 बिजली घर ब्रेक डाउन में चले गए। जिससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी-बारिश थमने के बाद संविदा कर्मी पेट्रोलिंग पर निकले। जमालपुर, डी सेंटर, आलमपुर, एलमपुर, रावणटीला, धनीपुर मंडी, सुरेंद्र नगर, राजेंद्र नगर गूलर रोड, महेंद्र नगर, अशोकनगर, बाराहद्वारी, गूलर रोड, खैर रोड लाल मंदिर के पास, हनुमानपुरी, हाथरस अड्डा, लाल मंदिर, मानसरोवर कालोनी, सासनीगेट, मथुरा रोड, श्याम नगर रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली गुल रही। सुबह आठ से नौ के भीतर बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
शहर में जलभराव की समस्या के निदान के लिए सुबह से ही सफाई कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। अधिकारी मानीटरिंग करते हुए नाला व नालियों की सफाई कराकर जल निकासी करा रहे हैं। सुबह से ही एक्सईएन और नगर स्वास्थ्य अधिकारी जल भराव से निपटने में जुटे हैं। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त
सुबह आई आंधी-बारिश ने क्यामपुर से क्वार्सी की ओर आने वाली 33 केवी के आठ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए है। जिन्हें सही करा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है। कुछ कार्य बचे है है, जिसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। - पीए मोंगा, एसई