फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wall collapses on children playing, girl dies due to being buried in debris

Aligarh : घर के पास खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबने से एक की मौत, तीन अन्य घायल अस्पताल में

Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

प्लॉट की दीवार फाटकनुमा गेट सहित बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई। इससे वहां चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। इस बीच खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Wall collapses on children playing, girl dies due to being buried in debris
भुजपुरा आशिक अली रोड पर दीवार से दबकर बच्ची की मौत के बाद जिला अस्पताल में जमा लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा आशिक अली रोड पर शनिवार देर शाम घर के बगल में खाली प्लाट में खेल रहे बच्चों पर प्लॉट की दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे जख्मी हो गए। दीवार गिरने पर मचे शोर के बीच मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार आशिक अली निवासी टिर्री चालक मो.शाकिर की आठ वर्ष की बेटी अक्शा शनिवार शाम करीब आठ बजे मोहल्ले व परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के बगल वाले प्लॉट में खेल रही थी। इस प्लॉट में चारों ओर से बाउंड्री हो रखी है और एक दरवाजा भी चढ़ा हुआ है। इसी बीच प्लॉट की दीवार फाटकनुमा गेट सहित बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई। इससे वहां चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। इस बीच खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। चारों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अक्सा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं आयशा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जबकि दो अन्य बच्चे सुल्तान व शाहिल के चोटें अधिक न होने के कारण उनका जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा था। वहीं आयशा को मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भरती कर लिया गया। इधर, अक्सा की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके पर जमा थे और तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया था। इंस्पेक्टर रामवकील ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खाली प्लाट की दीवार गिरने से दुर्घटना हुई है। तीन बच्चे जख्मी हैं। बाकी परिवार जो तहरीर देगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कहा दीवार सही कराने को
बेटी की मौत पर जिला अस्पताल में रोते हुए मो.शाकिर ने बताया कि पड़ोसी के खाली प्लाट में पिछले दिनों बारिश से पानी भरा था। उसकी दीवार भी जर्जर अवस्था में थी। उसके मालिक से कई बार प्लाट की दीवारों की मरम्मत कराने को कहा गया था। मगर उसके द्वारा सुनवाई नहीं हुई और आज यह दुर्घटना हो गई। उसकी बेटी की मौत हुई है, जबकि भतीजी आयशा की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed