फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting started when assurance was given to remove high tension line

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन हटवाने का दिया आश्वासन, तब शुरू हुआ मतदान

Sat, 27 Apr 2024 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 27 Apr 2024 12:30 AM IST
सार

खैर विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी नगला श्यौरान के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया। प्रशासनिक अधिकारी भागते हुए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बस्ती से एचटी लाइन हटवाने का आश्वासन दिया तब सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो सका।

विज्ञापन
Voting started when assurance was given to remove high tension line
गांव नगला गढ़ी श्यौरान में नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देकर समझाते एसडीओ खैर - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी नगला श्यौरान के निवासियों ने सुबह मतदान करने से इंकार कर दिया। वह बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद आबादी के बीच से हाईटेंशन लाइन न हटवाए जाने से खफा थे। खबर मिली तो प्रशासनिक अधिकारी भागते हुए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बस्ती से एचटी लाइन हटवाने का आश्वासन दिया तब सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो सका।

विज्ञापन


गांव पहुंचे एसडीएम दिग्विजय सिंह, एसडीओ खैर, जेई सोफा से ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को उनके बेटे की सगाई के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से गांव हिरोला निवासी 25 वर्षीय वीडियोग्राफर की मौत हो गई थी। करीब तीन माह पहले मकान बनाते समय चौधाना निवासी 25 वर्षीय राजमिस्त्री की जान चली गई थी। करीब सात माह पहले गांव निवासी 15 वर्षीय पिंकी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान व मास्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक करीब बीस ग्रामीण अलग-अलग समय पर एचटी लाइन की चपेट में आ चुके हैं। एसडीएम ने गांव की गलियों से हाईटेंशन लाइन हटवाने का आश्वासन देने के साथ ही एसडीओ को तत्काल बजट बनाकर लाइन हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed