फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting Percentage

UP Election 2022 : सियासी दिग्गजों के बूथों पर जमकर बरसे वोट

Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Voting Percentage
मतदान के बाद सियासी गुणा-गणित लगाया जाना जारी है। इसी क्रम में एक यह गणित खुद सियासी पार्टियां लगा रही हैं कि किस जनप्रतिनिधि के बूथ पर कितना मतदान हुआ। अपने जिले के जनप्रतिनिधियों के बूथों की और गौर करें तो सभी पर जमकर मतदान हुआ है। हां, किसी पर कम तो किसी पर अधिक मतदान प्रतिशत रहा है। जिसमें सबसे अधिक मतदान वाला बूथ एटा सांसद राजवीर सिंह व उनके मंत्री पुत्र संदीप सिंह के गांव मढ़ौली वाला बूथ है। इसी तरह दूसरे स्थान पर शहर व इगलास के विधायक के गृह क्षेत्र वाला बूथ दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

अपने जिले में जनप्रतिनिधियों के रूप में सांसद सतीश गौतम का वोट कोल सीट के संत फिदेलिस स्कूल के मतदान केंद्र पर है। इसी तरह विधायक अनिल पाराशर व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह का वोट कोल सीट के विष्णुपुरी 14 नंबर स्कूल पर है। वहीं विधायक रवेंद्रपाल सिंह का छर्रा सीट के कयामपुर, दलवीर सिंह का बरौली सीट के हीरापुर, विधायक अनूप प्रधान का खैर के रकराना में, जयवीर सिंह का बरौली के छेरत में, मेयर का शमशाद मार्केट व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल का मैरिस रोड पर मतदान केंद्र है।
विज्ञापन

सियासी दिग्गजों के बूथों पर हुए मतदान की स्थिति
क्रम नाम, पद, कुल मत, मतदान, फीसद
1- सतीश गौतम, सांसद, 812, 500, 61
2- राजवीर सिंह राजू, सांसद, 819, 660, 80.59
3- संजीव राजा, विधायक शहर, 1197, 898, 75.02
4- अनिल पाराशर, विधायक कोल, 1006, 630, 62.62
5- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी, 1006, 630, 62.62
6- ठा. रवेंद्रपाल सिंह, विधायक छर्रा, 1050, 707, 68.26
7- ठा. दलवीर सिंह, विधायक बरौली, 739,510, 69.01
8- राजकुमार सहयोगी, विधायक इगलास, 1197, 898,75.02
9- संदीप सिंह, विधायक अतरौली, 819, 660, 80.59
10- अनूप प्रधान, विधायक खैर, 833,504, 60.50
11- ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी, 1139,770, 67.60
12- मोहम्मद फुरकान, मेयर,1080, 694, 64.26
13- विवेक बंसल पूर्व एमएलसी, 1059,647, 61.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed