फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting on April 18 in Aligarh and counting on May 23

अलीगढ़ में 18 अप्रैल को मतदान और 23 मई को मतगणना

Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Voting on April 18 in Aligarh and counting on May 23
प्रचार सामग्री 24 घंटे के अंदर पूरी तरह से हटाई जाएगी। - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज गया है। इस बार पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होगा। उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में चुनाव होगा। अलीगढ़ दूसरे चरण में शामिल हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही रविवार रात नौ बजे अपने कैं प कार्यालय पर मीडिया से वार्ता कर पूरा कार्यक्रम विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में शामिल अलीगढ़ में गजट नोटिफि केशन के बाद 19 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 26 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख है। 27 मार्च को नामांकन की जांच होगी। 29 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रैल को मतदान और 23 मई को मतगणना होगी। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है।

जिले की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। शराब, नकदी और दूसरी सभी प्रतिबंधित चीजों पर नजर रखी जा रही है। नकदी लाने और ले जाने वालों को अपने पास उसके स्रोत का पूरा ब्यौरा रखना होगा। अगर किसी के पास नकदी के साथ उसका ब्यौरा नहीं है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट उसको आयकर अधिकारियों को सौंप देंगे। पूछताछ के बाद ही उसको उचित कागजात दिखाने पर ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल सभी व्हाटस एप ग्रुप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखेगा। सोशल मीडिया किसी के हारने या जीतने का कोई आंकलन नहीं दिखा सकेगा। प्रचार सामग्री प्रकाशित करने वाली फर्मों को अपना नाम पता भी संबंधित सामग्री के नीचे छापना होगा। इसके साथ ही प्रकाशित हो रही सामग्री का अनुबंध पत्र भी रखना होगा।

डीएम ने कहा कि सभी सरकारी भवनों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के साथ निजी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री को 72 घंटे के अंदर हटा दिया जाएगा। अगर प्रचार सामग्री से संबंधित नेता प्रत्याशी बनता है और तयशुदा समय में सामग्री नहीं हटाता है तो सामग्री हटाए जाने में होने वाला खर्च उसके चुनाव खर्च खाते में जुड़ जाएगा।

एक प्रत्याशी पूरे चुनाव में अधिकतम 70 लाख रुपये खर्च कर सकेगा लेकिन नकद में वह 10 हजार से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएगा। इससे अधिक का खर्च करने के लिए चेक या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से भुगतान करना होगा। डीएम ने कहा कि नामांकन के साथ ही प्रत्याशी का एक खाता खुलेगा, जिसके माध्यम से चुनाव के पूरे खर्च की मानीटरिंग होगी।


प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया में पेड न्यूज पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। पूरे चुनाव में चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अनुनय झा, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, एडीएम फायनेंस उदय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।

अलीगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मतदाताओं के आंकड़े
1-खैर - पुरुष मतदाता-204460, महिला मतदाता-174946, अन्य-21, कुल मतदाता-379427
2-बरौली -पुरुष मतदाता-191828, महिला मतदाता-168085, अन्य-39, कुल मतदाता-359952
3-अतरौली -पुरुष मतदाता-206061, महिला मतदाता-176713, अन्य-27, कुल मतदाता-382801
4-कोल -पुरुष मतदाता-200384, महिला मतदाता-175517, अन्य-31, कुल मतदाता-375932
5-शहर-पुरुष मतदाता-202638, महिला मतदाता-176033, अन्य-35, कुल मतदाता-378706
योग : लोकसभा के कुल मतदाता-18 लाख 76 हजार 818

हाथरस लोकसभा में शामिल अलीगढ़ की दो विधानसभा क्षेत्र
-छर्रा - पुरुष मतदाता-195539, महिला मतदाता-169528, अन्य-14, कुल मतदाता- 365081
-इगलास-पुरुष मतदाता-195988, महिला मतदाता-168951, अन्य-9, कुल मतदाता- 364948
-दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल मतदाता-7 लाख 30 हजार 29

-अलीगढ़ लोकसभा में जिले की केवल पांच विधानसभा ही शामिल।
-इसमें अतरौली, खैर, गभाना, बरौली, शहर और कोल विधानसभा।
-172 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए।
-15100 कर्मचारी एवं अधिकारी चुनाव कराएंगे।
-1500, लगभग दस फीसदी कर्मी रिजर्व में रखे जाएंगे।
-18 लाख 76 हजार 818 वोटर चुनेंगे अलीगढ़ का सांसद।
-32 हजार 59 मतदाता (18 से 19 वर्ष) पहली बार वोट डालेंगे।
-4974 बैलेट यूनिट, 3749 कंट्रोल यूनिट व 4099 वीवी पैट इस्तेमाल होंगे।
-3020 कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट अलग से, बैलेट यूनिट प्रत्याशी संख्या पर निर्भर।
-1950 चुनाव कंट्रोल रूम एवं हेल्प लाइन नंबर पर की जा सकती है शिकायत।
-बूथों पर पानी, बिजली, रैंप की व्यवस्था होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed