Aligarh News: सभी ने लिया संकल्प, हम शपथ लेते हैं मतदान जरूर करेंगे
धर्मसमाज महाविद्यालय के सभागार में जनमानस से हर हाल में मतदान मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। घंटाघर स्थित सुभाष चौक से क्रास कंट्री दौड़ निकली। फूड क्राफ्ट संस्थान के प्रधानाचार्य नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने मतदान करने की शपथ दिलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मसमाज महाविद्यालय के सभागार में जनमानस से हर हाल में मतदान मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। यहां मंडलायुक्त नवदीप रिणवा एवं जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान जरूरी है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को अवश्य मतदान करना चाहिए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मतदान एवं मतदाता पंजीकरण की जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि जनवरी में 18 हजार फोटोयुक्त पहचान पत्र मतदाताओं को भेजे गए हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 50 हजार नए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र फरवरी में भेजे जाएंगे।
क्रास कंट्री दौड़ को दिखायी हरी झंडी
13वें मतदाता दिवस पर डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने घंटाघर स्थित सुभाष चौक से निकली क्रास कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाई। रैली में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, धर्मसमाज महाविद्यालय, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, श्रीटीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत एनसीसी, एनएसएस कैडेट ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। फूड क्राफ्ट संस्थान के प्रधानाचार्य नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने मतदान करने की शपथ दिलाई।
प्रतिभागी हुए सम्मानित
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अलीशा सिंह प्रथम, भारत भूषण गौड़ एवं संयम कुमार द्वितीय, संदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह प्रथम, भारतभूषण गौड़ द्वितीय एवं नितिन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। मतदाता जागरूकता दौड़ में बालक वर्ग में रामू प्रथम, केशव द्वितीय, दीपक तृतीय, बालिका वर्ग में पूर्णिमा शर्मा प्रथम, नेहा सूर्यवंशी द्वितीय एवं बबिता चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में अनिल कुमार प्रथम, डिंपल प्रजापति द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, वीरेंद्र कुमार, आरची सैनी द्वितीय, संध्या एवं प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में संगीता प्रथम, शिल्पी, राहुल एवं नेहा कुमारी द्वितीय, गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में महक प्रथम, गोविंद प्रकाश, पूजा एवं नीलम द्वितीय, अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
एसएसपी ने दिलाई मतदान की शपथ
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपने कार्यालय में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की शपथ दिलाई। यहां पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश चंद उत्तम, क्षेत्राधिकारी इगलास राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हम शपथ लेते हैं... करेंगे मतदान
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में बुधवार को मतदान की शपथ दिलाई गई। दीवानी न्यायालय सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मतदाता दिवस की प्रस्तावना का वाचन किया गया। सभी ने मतदान की शपथ ली। प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार नागर ने बताया कि पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा भी शिविर का आयोजन किया गया।
अमर उजाला ने ज्ञान महाविद्यालय में युवाओं को दिलायी मतदान की शपथ
अमर उजाला ने आगरा रोड स्थित ज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को शपथ ग्रहण करायी। प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता एवं संचालक अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने युवा छात्र- छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। संयोजक एनएसएस डॉ. सोमवीर सिंह ने युवाओं को प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल, अकादमिक प्रभारी डॉ. जीजी वार्ष्णेय, विभागाध्यक्ष बीएड डॉ. भावना सारस्वत, शोभा सारस्वत, निदेशक शोध डॉ. रत्न प्रकाश, आरके शर्मा, डॉ. प्रशांत शर्मा, अनुशासन अधिकारी मोहम्मद वाहिद आदि थे।