{"_id":"693c51dc2cb7d58099011729","slug":"voters-from-aligarh-in-bjp-up-state-president-election-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रदेश परिषद की सूची जारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में अलीगढ़ से 11 मतदाता, ये करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रदेश परिषद की सूची जारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में अलीगढ़ से 11 मतदाता, ये करेंगे मतदान
Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
सार
एक विधायक, एक एमएलसी, जिला महानगर अध्यक्ष सहित सात विधानसभा क्षेत्रें से जिला स्तर के कार्यकर्ता यूपी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा संगठन स्तर से प्रदेश परिषद की सूची जारी की गई है। जिसमें अलीगढ़ जिले से 11 लोगों को मतदाता बनाया गया है। जिनमें एक विधायक, एक एमएलसी, जिला महानगर अध्यक्ष सहित सात विधानसभा क्षेत्रें से जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं। 12 दिसबंर को सूची जारी होने पर इसमें शामिल लोगों को बधाई देने का क्रम भी चला।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर से जो सूची जारी की गई है, उसमें एमएलसी कोटे से एएमयू के पूर्व कुलपति व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएलसी डा.तारिक मंसूर को शामिल किया गया है। वहीं विधायक कोटे से कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा को पद के अनुसार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं विधानसभा स्तर के जिला कार्यकर्ता के रूप में छर्रा से देवेंद्र राजपूत, बरौली से मनोज चौधरी, खैर से पूजा दिवाकर, इगलास से गंगाशरण दिवाकर, अतरौली से यशपाल सिंह बघेल, कोल से भूपेंद्र कुमार वार्ष्णेय, शहर से वीरेंद्र सिंह पॉल का नाम शामिल किया गया है। इन सभी लोगों को 13 दिसंबर को लखनऊ बुलाया गया है। ये प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन के बाद अगर चुनाव प्रक्रिया होती है तो उसमें मतदान करेंगे।
विज्ञापन