फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vote counting booth survilance in drone

ड्रोन से होगी मतगणना स्थल की निगरानी

Thu, 24 Oct 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vote counting booth survilance in drone
धनीपुर मंडी में इगलास उपचुनाव की मतगणना के लिए तैयार किया गया गणना कक्ष। - फोटो : CITY OFFICE
इगलास विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद गुरुवार को होने वाली मतगणना बेहद कड़ी सुरक्षा में धनीपुर मंडी में होगी। इस संबंध में बुधवार को एक बैठक एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुलिस लाइन में अपने अधीनस्थों के साथ की। इसमें मतगणना को लेकर सभी को निर्देश दिए और बताया कि किसको क्या जिम्मेदारी किस तरह देखनी है। इसके साथ ही पूरे मतगणना स्थल की चप्पे चप्पे की निगरानी द्रोन विमानों से की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए मतगणना स्थल तक जो भी प्रतिबंध लगाए गए हैं उनको आम लोगों और राहगीरों को विनम्रता के साथ अवगत कराया जाए। किसी के साथ अभद्रता नहीं की जाए। अगर कोई असामाजिक तत्व व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बलों के साथ सादा वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं जो मतगणना स्थल के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहां की प्रत्येक गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। पुलिस विभाग अपनी ओर से भी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराएगा।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- आधा दर्जन थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर गेट पर लगाए गए हैं।
- आधा दर्जन थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर मतगणना स्थल के अंदर तैनात किए गए हैं
- अंदर और बाहर दोनो जगहों पर एडीशनल एसपी स्तर के अधिकारी लगाए हैं
- एक एडीशनल एसपी भ्रमण करते रहेंगे।
- चार सीओ व्यवस्था में लगाए गए हैं।
- बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी और पुलिस बल लगाया गया है।
रूट डायवर्जन
- हवाई पट्टी से कोई भी वाहन धनीपुर मंडी की ओर नहीं आएगा
- एटा चुंगी से कोई भी वाहन धनीपुर मंडी की ओर नहीं जाएगा
- यह व्यवस्था मतगणना होनेे तक जारी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed