{"_id":"5fe76f9c651ac57070441b83","slug":"voices-of-protest-rising-again-in-babri-mandi-market-can-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मंडी में फिर उठ रहे विरोध के स्वर, आज बंद रख सकते हैं बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मंडी में फिर उठ रहे विरोध के स्वर, आज बंद रख सकते हैं बाजार
Sun, 27 Dec 2020 05:19 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर के बाबरी मंडी इलाके में जनवरी 2020 में हुए उपद्रव में तारिक की हत्या में जेल में निरुद्ध युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय के समर्थक फिर मुखर विरोध की तैयारी में हैं। इस बार उनकी मांग दूसरे पक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने और पीड़ितों को मुआवजा न मिलने आदि की है। अंदरखाने खबर है कि रविवार को इलाके का बाजार बंद रखकर काले झंडे प्रतिष्ठानों पर लगाकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया जा सकता है। हालांकि, किसी ने इसकी जिम्मेदारी तो नहीं ली है।
जनवरी 2020 में सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन के क्रम में ऊपरकोट कोतवाली के बाहर उपद्रव हुआ था। पुलिस ने यहां लोगों को रोका तो लोगों ने बाबरी मंडी में हिंसक प्रदर्शन करते हुए पथराव कर दिया। इस दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव के हालात बन गए थे। इसी घटना में तारिक के गोली लगी, जिसकी बाद में मौत हो गई। इसके बाद घटना में विनय वार्ष्णेय सहित तीन लोगों को जेल भेजा गया। इनमें से दो को जमानत मिल गई है, मगर विनय जेल में है। इसी घटना में राकेश और सुमित को गोली लगी थी, जिसमें तारिक पक्ष या किसी अन्य पक्ष से किसी को अभी तक जेल नहीं भेजा गया है।
विनय पक्ष के लोग इसी बात का विरोध कर रहे हैं कि अगर विनय की जमानत नहीं हुई है तो दूसरे पक्ष से अभी तक किसी को जेल क्यों नहीं भेजा गया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कुछ दिन पहले शहर विधायक संजीव राजा के साथ वार्ष्णेय समाज की बैठक श्रीवार्ष्णेय मंदिर में हो चुकी है, जिसमें खुद विधायक ने इस मामले में इंसाफ दिलाने की बात कही थी। लेकिन इस बैठक के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं होने से नाराज विनय समर्थकों ने नई तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को बाबरी मंडी में अंदरखाने इसकी तैयारी होती रही। इलाके के लोगों व कुछ नेताओं से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली है। मगर कोई खुलकर जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। फिर भी नजर रखी जा रही है।
- इस विरोध की तैयारी की खबर आ गई है। अभी तक कोई खुलकर सामने नहीं आया है। फिर भी पुलिस अलर्ट है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। रहा सवाल गिरफ्तारी व अन्य मुद्दों का तो पुलिस पहले दिन से साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर रही है और उसी अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।-मुनिराज जी एसएसपी