फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Viral infection increased in Aligarh

Aligarh News: वायरल संक्रमण बढ़ा, रोजाना हो रहीं 2500 जांचें, मलेरिया और डेंगू का भी खतरा ज्यादा

Tue, 30 Jul 2024 12:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 12:57 PM IST
सार

29 जुलाई सुबह से ही जिला अस्पताल की पर्चा खिड़की और ओपीडी में कतारें लगनी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक जबरदस्त भीड़ रही। इसमें वायरल संक्रमण, बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा थी। 304 मरीज जांच कराने के लिए पैथोलॉजी लैब पहुंचे, इसमें 90 ने वायरल संक्रमण की जांच कराई।

विज्ञापन
Viral infection increased in Aligarh
जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती बच्चा मरीज की हाथ के पंखा से हवा करते तीमारदार - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत खराब हो रही है। वायरल संक्रमण, बुखार और डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। अलीगढ़ जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रोजाना 80 मरीज वायरल संक्रमण की जांच करा रहे हैं। जिले की सभी निजी पैथोलॉजी लैब को मिला दें यह आंकड़ा 2500 तक पहुंच गया है। वायरल संक्रमण फ्लू की तर्ज पर फैल रहा है। आने वाले दिनों में मलेरिया व डेंगू का भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


29 जुलाई सुबह से ही जिला अस्पताल की पर्चा खिड़की और ओपीडी में कतारें लगनी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक जबरदस्त भीड़ रही। इसमें वायरल संक्रमण, बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा थी। 304 मरीज जांच कराने के लिए पैथोलॉजी लैब पहुंचे, इसमें 90 ने वायरल संक्रमण की जांच कराई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के रिकार्ड के अनुसार सामान्य दिनों में वायरल संक्रमण की जांच कराने 10-15 मरीज आ रहे थे। अब संख्या 80-90 तक पहुंच गई है। निजी पैथोलॉजी लैब के आंकड़ों पर गौर करें तो हरेक में पांच से दस मरीज इसकी जांच करा रहे हैं। जिससे पूरे जिले में यह आंकड़ा रोजाना 2500 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


पसीना ज्यादा निकलने से हो रहा डिहाइड्रेशन
अलीगढ़ जिला अस्पताल के सीएमएस डा.जगवीर वर्मा बताते हैं कि इस मौसम में वायरल संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उमस में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए डिहाइड्रेशन हो जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ताजा और संतुलित भोजन करें। अगर 24 घंटे तक बुखार रहता है तो डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 45 लोगों की हो रही मलेरिया जांच

जिला अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच भी की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। रोजाना 40 से 45 मरीजों की मलेरिया जांच कराई जा रही हैं।
जिला अस्पताल मलखान सिंह के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चा मरीज
चेन्नई से आया युवक डेंगू पीड़ित निकला
अलीगढ़ के जमालपुर इलाके में एक डेंगू मरीज दर्ज किया गया है। जब स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अलीगढ़ के पते से इस मरीज का ब्योरा दर्ज हुआ तो विभागीय टीम उसके घर पहुंची। जहां जानकारी में आया कि 29 वर्षीय युवक चेन्नई में नौकरी करता है। वहीं उसे बुखार के दौरान जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार लेकर वह अपने घर लौट आया। यहां आने पर उसके परिजनों व आसपास के घरों में जांच की गई। दवा का छिड़काव कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed