फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villeger come agaist Forest Team, agitation

वन विभ्ााग की टीम को झेलना पड़ा विरोध्ा, हंगामा

Thu, 28 May 2015 02:15 AM IST
Updated Thu, 28 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव मजूपुर में बुधवार को 75 हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण करने गई वन विभाग की टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। इनता ही नहीं गांव की महिलों  ने हंगामा किया।  वन विभाग की ओर से करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  रेंजर रामसिंह विष्ट ने पूरे घटनाक्रम के लिए लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


वन रेंजर का कहना है  कि  पिसावा के मजूपुर के गांव में वन विभाग की 75 हेक्टेयर जमीन का सितंबर में सीमाकंन कराया था। इसके बाद वहां पौधों के लिए गड्ढे खोद दिए गए। खाई भी बना दी गई थी। इस जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा करने की कोशिश की तो 25 मई को 17 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तरह मुकदमा दर्ज करा दिया गया। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों ने जो स्टे लिया था हाईकोर्ट ने उसे आगे जारी नहीं किया।
विज्ञापन


साथ ही सत्तू प्रकरण के साथ सभी मामलों पर सुनवाई कर आदेश दिया कि ग्राम समाज अपना रिकार्ड सही करे। इसी के आधार पर मार्च में तत्कालीन एसडीएम पंकज शर्मा ने आदेश दिया था कि वन विभाग को उसकी जमीन पैमाइश कराकर दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारी पौधरोपण करने के लिए इस जमीन पर मशीन से गड्ढे करा रहे थे। करीब एक एकड़ जमीन में गड्ढे हो गए थे।

इसी दौरान ग्रामीणों को पता चला तो वो वहां पर पहुंच गए और वन विभाग का विरोध करने लगे। मशीन को जबरन बंद करा दिया। वन कर्मियों ने वन क्षेत्राधिकारी खैर राम सिंह विष्ठ को घटना की सूचना दी तो वो भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और उनके बीच नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों के तेवरों को देख पुलिस भी मूक बनी रही और वन विभाग के सभी लोग वहां से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed