फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villages in Akrabad block to undergo development worth

Aligarh News: अकराबाद ब्लॉक के गांवों का दो करोड़ से होगा विकास

Thu, 25 Jun 2026 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Villages in Akrabad block to undergo development worth
अकराबद क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह व अन्य। - फोटो : samvad
विकास खंड अकराबाद के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड समिति की बैठक ब्लॉक प्रमुख ठा.राहुल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र में गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा के बाद दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। इन रुपयों से गांवों में और भी विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, बीडीओ सुरेश चंद्र गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने मां सरस्वती व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास कार्य हो रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ। वह आगे भी ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने विकास कार्यों में हीलाहवाली के लिए कर्मचारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में एडीओ ग्राम विकास टीपी सिंह, एडीओ पंचायत देशराज गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ.विकास रघुवंशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी विष्णु कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रतिभा यादव, ग्राम प्रधान हशमत अली, बृज बिहारी उपाध्याय, योगेंद्र पाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संचालन अवधेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed