{"_id":"65833f350265e345e7037ba4","slug":"villagers-protested-against-teachers-suspension-aligarh-news-c-108-1-atl1001-764-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षक के निलंबन पर ग्रामीणाें ने किया प्रदर्शन, बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षक के निलंबन पर ग्रामीणाें ने किया प्रदर्शन, बहाल करने की मांग
Thu, 21 Dec 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:53 AM IST
सार
अलीगढ़ में बिजौली ब्लाॅक के गांव बीसनपुर वाहनपुर में शिक्षक गुलाम रजा के निलंबन पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। बच्चों के संग अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया। सभी निलंबित शिक्षक को बहाल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
बीसनपुर वाहनपुर के स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजौली ब्लाॅक के गांव बीसनपुर वाहनपुर में शिक्षक गुलाम रजा के निलंबन के विरोध में ग्रामीणों व बच्चों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन कर शिक्षक को बहाल करने की मांग की।
गांव के भारत चौधरी, देवेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, सुखवीर सिंह, सतीश कुमार, विजयपाल सिंह, सोनपाल सिंह, मालती देवी, विनय देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि ये शिक्षक स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार प्रदान कर रहे हैं। शिक्षक ने स्कूल का वातावरण भी बेहद सुंदर बना रखा है। उनके निलंबन की सूचना पर स्कूल के बच्चे रो पड़े और ग्रामीणों में भी गुस्सा छा गया।