{"_id":"635ad127879caf7c995d1ef8","slug":"villagers-beat-up-the-young-man-who-was-beating-the-couple-gangiri-news-ali3034813153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को पीट रहे युवक को ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती को पीट रहे युवक को ग्रामीणों ने धुना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगीरी।
थाना दादों के गांव बंजारा नगला में उधारी पैसे नहीं देने पर मीट विक्रेता व उसके साथियों ने एक दंपती के साथ मारपीट कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मीट विक्रेता की धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने मीट विक्रेता व उसके साथियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, घायल दंपती को पुलिस ने इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल में भेजा है।
उदयराम निवासी योगेश कुमार की पत्नी गिरजा देवी ने बताया कि गांव हरदोई निवासी अकरम हमारे गांव में मीट उधार देता है, बाद में एक साथ हिसाब कर ले जाता है। अकरम से 1750 रुपये की मीट मेरे पति ने भी उधार ली थी। उसके पैसे दो माह बाद ही मेरी सास ने अकरम की दुकान पर पहुंचा दिए थे।
बृहस्पतिवार को अकरम मेरे घर आया और रुपये मांगने लगा। मेरे पति ने कहा कि तेरे रुपये दे दिए हैं। इसी को लेकर अकरम व मेरे पति योगेश के बीच गाली गलौज हो गई। अकरम चला गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ तमंचा व लाठी-डंडा लेकर आया और घर में घुसकर मुझे व मेरे पति योगेश को मारने लगे।
विज्ञापन
अकरम का बेटा फईम तमंचा से मेरे पति को गोली मार ही रहा था कि ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तमंचा छीन कर अकरम व फईम की जमकर घुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सीओ छर्रा मोहसिन खां ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की।