फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers angry over Ratroi's dilapidated road, protest

Aligarh News: रतरोई के बदहाल रास्ते पर ग्रामीण गुस्साए, प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over Ratroi's dilapidated road, protest
गांव रतरोई में बच्चों के स्कूल जाने का रास्ता कीचड़-जलभराव से नाले के रूप में तब्दील हो गया है। गांव के लोग रास्ते के बगल की कच्ची जगह से होकर निकल रहे हैं। शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंझोला के माजरा रतरोई के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बदहाल रास्ते प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कहा कि अगर एक सप्ताह में रास्ते को ठीक नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नत्थू सिंह, अजीत कुमार, शशिकांत, अशोक कुमार, मुरारीलाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, अमरसिंह, सूरज कुमार, शिवम कुमार, अनुज कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव से सरकारी स्कूल वाला रास्ता खराब होना मेरे जानकारी में है और बहुत जल्द रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. चंद्रभान कुशवाह, ग्राम प्रधान

रास्ता बदहाल है, एक सप्ताह में ठीक नहीं कराया तो गांव वालों के साथ भूख हडताल पर बैठूंगा। महावीर सिंह यादव
गांव से सरकारी स्कूल तक जाने वाले रास्ते में कीचड़ नहीं दलदल है, गिरने पर उसका बचना मुश्किल है। इनाम सिंह
रास्ते पर कीचड़-जलभराव से गांव के लोगों पर खेतों पर नहीं जा रहे। पुशओं को चारा भी नहीं ला सकते। राजवीर फौजी
स्कूल को जाने वाले रास्ते को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो गांव वालों के साथ भूख हड़ताल करेंगे। आशीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed