{"_id":"60ad557b8ebc3e29bf5f8ff9","slug":"village-government-gets-head-457-newly-elected-heads-sworn-in-city-office-news-ali263923650","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार को मिले ‘मुखिया’, 457 नव निर्वाचित प्रधानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार को मिले ‘मुखिया’, 457 नव निर्वाचित प्रधानों ने ली शपथ
विज्ञापन
कोरोना काल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए 457 नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ समारोह मंगलवार को वर्चुअल हुआ। जूम एप के जरिये हुई वर्चुअल शपथ ब्लाकवार बीडीओ ने दिलाई। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक शपथ ग्रहण समारोह ब्लाकवार चला।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि गांव की सरकार ने ऑनलाइन शपथ ली है। इधर, पंचायती राज विभाग ने 407 ग्राम प्रधानों को दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा होने पर शपथ दिलाने की बात कही है। वहीं, गांव से बाहर रहने के चलते शपथ लेने से चूके तीन प्रधानों को आज शपथ दिलाई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद 2 मई को मतगणना हुई। जिले के 867 प्रधानों की भाग्य मतपेटियों से बाहर निकला। इसके बाद सभी को शपथ दिलाने की तैयारी शुरू हुई। मगर, कोरोना के बढ़ते प्रसार के चलते शपथ पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पूरा किया गया है। प्रधान के बाद जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी शपथ समारोह ऑनलाइन ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंचायती राज विभाग के मुताबिक एक ही दिन में 457 ग्राम प्रधानों व पांच हजार के करीब ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई है।
जवां ब्लाक की बरहैती, खड्डुआ, तीर्थपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। यह बाहर थे। पंचायत घरों में शपथ हुई। सभी बीडीओ ने शपथ दिलाई। सुबह दस से शाम तीन बजे तक सभी 12 ब्लाकों में अलग-अलग समय पर शपथ समारोह हुआ। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानों से उम्मीद है कि वह इस कोरोना काल में प्रशासन का साथ देते हुए गांव में कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद करेंगे।