{"_id":"57dafd294f1c1ba237d47499","slug":"vigilance-become-bogus-inspector-marriage-dowry-harassment-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विजिलेेंस इंस्पेक्टर बन की शादी, अब दहेज उत्पीड़न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी विजिलेेंस इंस्पेक्टर बन की शादी, अब दहेज उत्पीड़न
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास क्षेत्र के युवक ने गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर और खुद को आयकर में विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर ऐसा कारनामा कर दिया कि मथुरा की एक युवती का जीवन अजीब मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। आरोप के मुताबिक फर्जी आईकार्ड सहित अन्य दस्तावेज दिखाकर युवती के पिता ने युवक से बेटी की शादी अप्रैल माह में कर दी और 30 लाख के करीब शादी में खर्च करते हुए डस्टर गाड़ी तक दहेज में दी।
मंशा थी कि बेटी हमेशा खुश रहे। मगर चंद दिन में ही इस फर्जीवाड़े का भेद खुल गया। युवती के पिता ने आरटीआई से भी आयकर महकमे से असलियत का पता लगा लिया। वहां से जवाब आ गया कि इस नाम पते का कोई व्यक्ति महकमे में नहीं है। न किसी को आईकार्ड जारी है।
भेद खुलते ही युवती का उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़ित युवती का पिता अब पुलिस से मदद के लिए भटक रहा है। इगलास पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बताकर लगातार पीड़ित को टहला रही है।आरोप है कि इगलास क्षेत्र के एक युवक ने घर से लेकर गाड़ी तक एक विजिलेंस इंस्पेक्टर की भांति बना रखे हैं।
विज्ञापन
उस व्यक्ति के पास बैठने पर मालूम नहीं पड़ता कि आप किसी फर्जी से बातें कर रहे हैं। इन बातों के जाल में गांव अयेरा थाना राया, मथुरा निवासी ओमवीर सिंह आ गए। युवक ने ओमवीर सिंह को अपने आपको विजिलेंस इंस्पेक्टर बताते हुए आईकार्ड, दस्तावेज दिखाए।
यह देख ओमवीर सिंह ने अपनी बेटी की शादी 20 अप्रैल को उसके साथ कर दी। शादी के बाद युवती से दहेज में बीस लाख के एक फ्लैट की मांग करने लगा। बिटिया जब अपने मायके आई तो उसने सारी पीड़ा अपने पिता को सुनाई। बेटी की बात सुन पिता संभ्रांत लोगों के साथ बिटिया के ससुराल आया और उन्हें समझाबुझाकर चला गया।
दोबारा में जब उसकी बिटिया ससुराल पहुंची, तो उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति को ज्यादातर घर पर देख पीड़िता को शक हुआ। जांच पर असलियत खुल गई पीड़ित महिला और पिता ओमप्रकाश बृहस्पतिवार को इस मामले की शिकायत करने के लिए अलीगढ़ एसएसपी से मिलने आए, लेकिन देर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर इगलास ने उन्हें टहला दिया।