फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vidhyapeeth should be made instead of temple in Ayodhya, Says Bhim Army

अयोध्या में मंदिर की जगह बने विद्यापीठ, जहां सभी धर्मो के बच्चे शिक्षा पा सकें: भीम आर्मी

Fri, 23 Nov 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 23 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Vidhyapeeth should be made instead of temple in Ayodhya, Says Bhim Army
भीम आर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूरे देश के मिशनरियों को एक जगह लाकर खड़ा करना ही भीम आर्मी का लक्ष्य है। यह बातें भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने आगरा रोड स्थित एक आवास पर यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर की जगह विद्यापीठ बननी चाहिए, जिसमें सभी धर्म के बच्चे शिक्षा पा सकें।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन नहीं करती। हम चाहते हैं कि अयोध्या के अंदर एक विद्यापीठ बने, जहां हर धर्म का बच्चा ज्ञान हासिल कर सके। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा जाति व्यवस्था, धर्म व्यवस्था को मजबूत कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम भाजपा के विरोधी हैं। भीम आर्मी संगठन गैर राजनीति संगठन है। हम अपने संगठन को भाजपा व आरएसएस से दूरी बनाकर रखेंगे। भाजपा पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहब इस देश का आदर्श है। देश हित में दलित महिला प्रधानमंत्री बननी चाहिए।यह समाज चाहता है और समाज भीम आर्मी है। हम किसी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं करते है। एक सवाल के जबाव में कहा कि भीम आर्मी पर हिंदुत्व का कोई लेबल नहीं है, हम भारतीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed