फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video threatening Kalyan Singh goes viral

कल्याण सिंह को धमकी देते हुए वीडियो वायरल

Sun, 03 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Video threatening Kalyan Singh goes viral
कल्याण सिंह के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला युवक - फोटो : ATHROLI
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ एक युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल किया है। उसने कल्याण सिंह समेत अन्य पिछड़ी जाति के नेताओं को गोलियों से छलनी करने तक की धमकी दे डाली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कल्याण सिंह के समर्थकों में रोष छा गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार ने भी पलटवार करते हुए वीडियो में दिख रहे युवक को हद में रहने की चेतावनी देते हुए खुद का वीडियो वायरल कर दिया है। दोनों वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के मुताबिक युवक खुद को उच्च जाति का बता रहा है। जिसमें वह सवर्ण समाज को एक होकर आरक्षण का विरोध करने का आह्वान कर रहा है। वीडियो बनाने वाला यहीं नहीं रुका, वह कहता है कि कल्याण सिंह जैसे नेताओं की सुरक्षा 24 घंटे के लिए हटा दी जाए तो गालियों से छलनी कर दूंगा। जागो सवर्ण जो नेता तुम्हारी बात न करते हों उनका बहिष्कार करो।
विज्ञापन

वीडियो की जांच हो नहीं तो आंदोलन : लोधी महासभा
अखिल भारतीय लोधी महासभा की ऑनलाइन बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी को लेकर वायरल हो रहे वीडियो के बाबत कहा कि जिला प्रशासन इसकी जांच कराए और वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त कर उसको कठोर सजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा के प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी ने आह्वान किया कि अगर यह वीडियो सही है तो एक वर्ग के नासमझ युवा की अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के लिए यह सोच बहुत ही घातक है। इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष बाबू सिंह लोधी ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को बांटने का कार्य करती हैं। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो लोधी समाज एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। इस मौके पर मुनेश राजपूत, उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, लोकेश लोधी, ओपी आर्या, गोवा से दयाराम सिंह लोधी,आगरा से विजय सिंह लोधी, दिल्ली से जितेंद्र लोधी, सीपी वर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed