फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The same family has been making the effigy of Ravana for 94 years.

Aligarh News: 94 साल से एक ही परिवार बना रहा रावण का पुतला

Tue, 20 Oct 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The same family has been making the effigy of Ravana for 94 years.
विजयगढ़ में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार करते कारीगर। संवाद  - फोटो : samvad
कस्बे में रावण का पुतला बनाने की परंपरा 94 वर्षों से एक ही परिवार निभा रहा है। इस बार भैरव वाले मैदान में 45 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है। पुतले का चेहरा आकर्षक बनाया गया है, जो दहन के समय कई मिनट तक हंसता नजर आएगा। परिवार के छह सदस्य करीब 10 दिन से इसे तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कारीगर धर्मेंद्र व योगेंद्र ने बताया है कि उनके बाबा रामरतन ने रामलीला की शुरुआत के समय रावण का पुतला बनाना शुरू किया था। उस समय रामलीला के पूर्व अध्यक्ष वैद्यराज देवीशरण गर्ग ने आयोजन शुरू कराया था। इसके बाद उनके पिता यादराम ने यह जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने भी पिता के साथ पुतला बनाने में सहयोग किया। अब वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार पीढ़ियों से कम मजदूरी में रावण का पुतला बनाता आ रहा है। उनके लिए यह केवल काम नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली परंपरा और कस्बे की रामलीला से जुड़ी विरासत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बचपन से ही अपने बुजुर्गों के साथ रावण का पुतला बनाते आ रहा हूं। हार साल पुतला बनाता हूं। इस बार भी परिवार के आठ सदस्य पिछले 10 दिन से पुतला बनाने में जुटे हैं। -योगेंद्र कुमार, कारीगर।

- श्रीराम-लक्ष्मण की रामदल जाहरवीर मंदिर से शुरू होकर भैरव फील्ड स्थित मेला स्थल पहुंचेगी। श्रीराम-लक्ष्मण घोड़ों पर सवार होकर निकलेंगे, जबकि रथ पर रामसेना चलेगी। - राजेश गर्ग, संयोजक, रामलीला कमेटी विजयगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed