{"_id":"6a9420246250363a810e174c","slug":"video-of-cutting-rotten-onions-goes-viral-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सड़ा गला प्याज काटते हुए वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट और होटल वाले इसका कर रहे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सड़ा गला प्याज काटते हुए वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट और होटल वाले इसका कर रहे प्रयोग
Sun, 30 Aug 2026 05:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
थोक मंडी में कम गुणवत्ता वाला 40 रुपये किलो के भाव में भी मिल जा रहा है। इसका छिलका खराब होता है और रंग कुछ काला पड़ चुका होता है, इसलिए यह सस्ते भाव में मिल जाता है। रेस्टोरेंट और होटल वाले इसका ही प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़ा गला प्याज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट इलाके में संचालित एक रेस्टोरेंट में सड़ा-गला प्याज काटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य दीपक सिंह ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है, अगर शिकायत सही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। गौर हो कि अच्छे प्याज की कीमत 55 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है, जिससे रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
थोक मंडी में कम गुणवत्ता वाला 40 रुपये किलो के भाव में भी मिल जा रहा है। इसका छिलका खराब होता है और रंग कुछ काला पड़ चुका होता है, इसलिए यह सस्ते भाव में मिल जाता है। रेस्टोरेंट और होटल वाले इसका ही प्रयोग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में ऐसे ही प्याज का प्रयोग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन