फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vehicle of the team leaving the leopard overturned minor injuries

Aligarh News: तेंदुए को छोड़कर आ रही टीम का वाहन पलटा, मामूली चोटें

Mon, 09 Jan 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

अलीगढ़ के जवां में पकड़े गए तेंदुए को छोड़ने के बाद टीम रात को वापस लौट रही थी। रात्रि 9.30 बजे के लगभग फतहपुर थाना के अंतर्गत बिहारीगढ़ के पास तालेवाला पर वोल्वो वाहन ने टीम की बोलेरो में टक्कर मार दी। रास्ते में टीम का एक वाहन पलट गया। 

विज्ञापन
vehicle of the team leaving the leopard overturned minor injuries
पलटी वन विभाग के टीम बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जवां से पकड़े गए तेंदुए को उत्तराखंड के बोर्डर पर स्थित शिवालिक के जंगल में छोड़ने गई टीम दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन पलटने से टीम के सदस्यों को मामूली चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जवां से पकड़े गए तेंदुआ को वन विभाग की टीम रविवार को उत्तराखंड के बोर्डर पर स्थित सहारनपु के शिवालिक के जंगल में छोड़ने गई। तेंदुए को छोड़ने के बाद टीम रात को वापस लौट रही थी। रात्रि 9.30 बजे के लगभग फतहपुर थाना के अंतर्गत बिहारीगढ़ के पास तालेवाला पर वोल्वो वाहन ने टीम की बोलेरो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


रास्ते में टीम का एक वाहन पलट गया। गाड़ी ने तीन बार पलटी। जिससे टीम के सदस्यों को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर एक नई टीम 2 एएस मौके पर भेजी गई। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से भी टीमें पहुंचीं हैं। आर ओ मोहन मौके पर पहुंच गए हैं। टीम के सदस्य अब्दुल शमी अंसारी रेंज अधिकारी, धर्मेंद्र सिंह वन दरोगा, दीपक यादव और हेमेंद्र सिंह वन रक्षक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में शिवालिक के मोहंड रेंज में छोड़ने गई तेंदुआ को
शासन की अनुमति पर सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र ( उत्तराखंड राज्य के बार्डर ) में छोड़ने का निर्देश मिला था। रविवार सुबह वन विभाग की टीम उसे लेकर सहारनपुर गई। देर शाम उसे शिवालिक क्षेत्र के मोहंड रेंज में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed