{"_id":"5fa1a8c88ebc3e9bb4526b11","slug":"vehicle-drivers-should-not-be-harassed-under-the-cover-of-paper-dm-city-office-news-ali2479451188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की आड़ में वाहन चालकों न किया जाए प्रताड़ित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की आड़ में वाहन चालकों न किया जाए प्रताड़ित : डीएम
Wed, 04 Nov 2020 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज।
- फोटो : amar ujala
कोल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 50 में से 3 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि इनका निस्तारण तय समय पर करते हुए रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र (क्वार्सी-अतरौली मार्ग) के छोटे सवारी वाहन संचालकों ने डीएम-एसएसपी को बताया कि स्थानीय पुलिस एवं परिवहन विभाग उन्हें विभिन्न प्रकार से परेशान कर रहा है। इस पर डीएम-एसएसपी ने एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी को बुलाकर निर्देशित किया कि कागजों की आड़ में किसी भी वाहन चालक का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एआरटीओ उनकी शिकायतों व समस्याओं का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता दीपक कुमार सिंह निवासी अमरपुर कोंडला ने भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने, दारापुर के दिव्यांग सुरेश चंद्र ने पैतृक भूमि को दबंगों से कब्जामुक्त कराने, नगला बरी के चरन सिंह ने अवैध निर्माण को हटवाने, मो. जावेद ने विद्युत विभाग की ओटीएस योजना का लाभ दिलाने, पिलखना के लीलाधार एवं डडार अलूपुरा के राजपाल सिंह ने दबंगों से भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल अनीता यादव, सीएमओ डॉ. बीपीएस. कल्याणी, पीडी सचिन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन