फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ : एक साल में 14.58 लाख लोगों की हुई कोविड जांच

Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर कोविड जांच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कोविड काल में जनपद में 20.88 लाख नमूनों की जांच हुई है, जिसमें 14.58 लाख जांच पिछले एक साल में हुई है।
विज्ञापन

22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। 24 मार्च से देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन लगा था। अलीगढ़ में कोरोना का पहला मामला 8 अप्रैल को सामने आया था। कोरोना काल को याद कर मन भारी हो जाता है। नुकसान का आकलन आसान नहीं है। शुरू में हमारे पास कोविड जांच की सुविधा तक नहीं थी। चीन तथा दुनिया के दूसरे देश से आए युवाओं के नमूने जांच के लिए दिल्ली और लखनऊ भेजे गए थे। जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच शुरू होने से काम कुछ आसान हुआ, लेकिन लाइन लंबी होती चली गई। परिणाम यह हुआ कि रिपोर्ट आने में तीन से छह दिन या उससे अधिक वक्त लगता था। एंटीजन टेस्ट शुरू होने के बाद कोविड जांच में तेजी आई। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने के बाद काम कुछ सहूलियत मिली। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च 2020 से 21 मार्च 2021 तक जनपद में छह लाख 29 हजार 919 लोगों की कोविड जांच हुई थी। जबकि 22 मार्च 2021 से 22 मार्च 2022 के बीच 14 लाख 58 हजार 775 लोगों की जांच की गई । मार्च 2020 से लेकर 22 मार्च 2022 तक कुल 20 लाख 88 हजार 694 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक 25589 संक्रमित, 110 की मौत
जनपद में कोरोना काल में 25589 लोग संक्रमित हुए। सरकारी रिकार्ड में कोरोना से 110 लोगों की मृत्यु दर्ज है। 21 मार्च 2021 तक 11 हजार 547 लोग संक्रमित हुए थे। जबकि 22 मार्च 2021 से 22 मार्च 2022 तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 14 हजार 42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड जांच बढ़ाने पर जोर
चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। जनपद में कोविड जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि कोविड के मामले भले ही कम हो गए हैं, लेकिन असावधान होने का समय नहीं है। मास्क एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें। अधिकारी एवं कर्मचारियों को जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। पात्र लोग निर्धारित समय पर टीके की खुराक लेकर अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें। बच्चों को भी टीका लगवाएं और समय पर एहतियात खुराक भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed