{"_id":"6ad14aad6c97f75e4f084e54","slug":"arrested-while-carrying-26-mobile-phones-worth-15-lakh-rupees-hidden-inside-a-bag-aligarh-news-c-2-gur1004-1090663-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बैग में छिपाकर ले जा रहा था 15 लाख के 26 मोबाइल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बैग में छिपाकर ले जा रहा था 15 लाख के 26 मोबाइल, गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी एजाज अहमद
- फोटो : samvad
रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक युवक को 26 महंगे मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइलों की बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में मोबाइल चोरी के होने की बात स्वीकार की है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी और आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के मुताबिक, संयुक्त टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संदिग्ध हालत में मिले युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 26 मोबाइल बरामद हुए।
इतनी बड़ी संख्या में महंगे मोबाइल मिलने पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर युवक से पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एजाज अहमद निवासी जोइनपुर, थाना बोस्टम नगर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।