फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Second installment for PM Awas (housing) units received after ten months

Aligarh News: दस महीने बाद पीएम आवासों के लिए मिली दूसरी किस्त

Fri, 16 Oct 2026 03:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Second installment for PM Awas (housing) units received after ten months
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2025 में चंडौस नगर पंचायत एवं उसके मजरा भीम नगर और नगला जाट में 628 आवास स्वीकृत किए गए थे। आवास निर्माण के लिए जनवरी 2026 में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भी लाभार्थियों को मिल गए थे।
विज्ञापन

लाभार्थियों ने अपने जर्जर मकान तोड़कर नए मकान बनवाना शुरू कर दिए थे, लेकिन अचानक दूसरी किश्त रोक दी गई। 10 महीने तक दूसरी किश्त शासन ने जारी नहीं की। इससे निर्माण कार्य भी अवरुद्ध हो गए और लोग आवास के अभाव में किराए के मकान में रहने लगे। इस संंबंध में जुलाई महीने में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। लाभार्थियों के लिए दूसरी किस्त 12 अक्तूबर से आना शुरू हो गई है। अब तक करीब 50 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त की धनराशि आ गई है। लाभार्थियों का कहना है कि दूसरी किस्त जारी होने से अधूरे पड़े मकानों का निर्माण पूरा हो सकेगा। एक आवास के लिए सरकार लाभार्थी को 2.50 लाख रुपये देती है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ.डीएस भारती का कहना है कि में अब तक 50 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये की धनराशि पहुंच गई है। बाकी सभी लाभार्थियों के खातों में भी धनराशि जल्द ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed