फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh should be a voter: Jayant

उत्तर प्रदेश का बटवारा होना चाहिए: जयंत

Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
 Uttar Pradesh should be a voter: Jayant
उत्तर प्रदेश का बटवारा होना चाहिए: जयंत - फोटो : Dig Vishal
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश का बटवारा होना ही चाहिए। जनहित में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना जरूरी है। वह इगलास में पोल खोल, धावा बोल रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों का विरोध करने वाले दल साथ मिलकर 2019 का चुनाव लड़ेंगे। कहा कि अब भाजपा के मुद्दों में राम मंदिर, धारा 370, युवाओं को रोजगार, किसानों को लाभकारी मूल्य, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना नहीं रह गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए 40 लाख लोगों को चिन्हित कर देश से बाहर करने का मुद्दा बना रही है। उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह बांग्लादेश में आश्वस्त कर रहे हैं कि किसी भी बांग्लादेशी को भारत से बाहर नहीं किया जा रहा है। कैराना के उपचुनाव में मुद्दा बना था जिन्ना चलेगा या गन्ना चलेगा। 2019 के चुनाव में भाजपा मुद्दा बना रही है कि देशी चलेगा या बांग्लादेशी चलेगा। कहा कि सरकार के दोहरे मापदंड गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और किसान सुरक्षित नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अहंकार हावी हो गया है। झूठ अधिक समय तक नहीं चल पाता। उपचुनावाें के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता अब झांसे में नहीं आने वाली।


जनसभा को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी, प्रदेश महासचिव नवाब सिंह छौंकर, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, डा. मुकेश भारद्वाज, चौ. रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, ओमपाल सिंह सूर्यवंशी, राजीव बालियान, प्रो. ओमवीर सिंह, चौ. सुंदर सिंह, माया देवी प्रधान, डॉ. हरचन सिंह, सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, चौ. रामवीर सिंह, सीपी सिंह धनगर, जियाउर्ररहमान, सुलेखा चौधरी, सुमन दिवाकर, गेंदालाल चौधरी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed