{"_id":"6765d479d9a108a32b051263","slug":"used-to-sell-stolen-vehicles-at-cheap-prices-aligarh-news-c-2-1-ald1025-560974-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सस्ते दामों पर बेच देते थे चोरी के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सस्ते दामों पर बेच देते थे चोरी के वाहन
Sat, 21 Dec 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:03 AM IST
सार
तीनों शातिर चोरी के वाहनों को नगला बृजा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खाली जगह में रखते थे। चोरी के इन वाहनों को शातिर लोगों को भ्रमित कर सस्ते दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर
- फोटो : पुलिस
विस्तार
थाना टप्पल पुलिस टीम ने बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। तीनों शातिर चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन
लोगों को सस्ते दामों पर चोरी के वाहन बेचने वाले तीन चोरों को टप्पल पुलिस ने 20 दिसंबर को नगला बृजा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। तीनों मथुरा, पलवल व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी करते थे। क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने बताया है कि विष्णु पुत्र सतवीर निवासी ग्राम दहगांव कोसीकलां, रोहताश पुत्र छोटूराम निवासी ग्राम पहारी थाना भईन पलवल व एख बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तीनों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल बरमाद की हैं। तीनों चोरी के वाहनों को नगला बृजा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खाली जगह में रखते थे। बरामद हुई बाइक मथुरा, पलवल व अन्य स्थानों की हैं। चोरी के इन वाहनों को शातिर लोगों को भ्रमित कर सस्ते दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन