फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Used PPE KIT Found on the road

सड़क किनारे पीपीई किट मिलने से हलचल, दौड़े डॉक्टर

Tue, 26 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Used PPE KIT Found on the road
सिविल लाइन क्षेत्र में रोड के किनारे पड़ी पीपीई किट। - फोटो : CITY OFFICE
कलक्ट्रेट के सामने सोमवार को पीपीई किट मिलने से हलचल मच गई। बात सीएमओ तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत दो चिकित्सकों को जांच के लिए भेज दिया। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि पीपीई किट उपयोग हो चुकी है या नहीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सामने नक्वी पार्क की दीवार से लगे एक पेड़ के पास किसी ने पीपीई किट फेंक दी थी। लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। कुछ लोग यह भी दावा करने लगे कि पीपीई किट प्रयोग की जा चुकी है। सामान्यत: कोरोना संक्रमित व्यक्ति का उपचार करने वाले एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नगर निगम एवं दूसरे विभाग के कुछ लोग पीपीई किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस्तेमाल किया हुआ किट होगा तो संक्रमण के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि डॉ. बालकिशन व एक अन्य डॉक्टर को जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाश जाएंगे। अगर पीपीई किट यूज किया गया है तो बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed