{"_id":"63978ea28776203671228edd","slug":"urban-development-minister-praised-food-street-at-shamshad-market-aligarh-news-ali3068101143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर विकास मंत्री ने शमशाद मार्केट पर फूड स्ट्रीट को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर विकास मंत्री ने शमशाद मार्केट पर फूड स्ट्रीट को सराहा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी द्वारा आय के स्रोत तलाशने के उद्देश्य से वर्षों पुराने शमशाद मार्केट पुल के नीचे जमा कचरे को हटाकर वहां पर फूड स्ट्रीट बनाने, पेंटिंग, लाइटिंग, पार्किंग के इंतजाम कराने को सराहा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ की तरह प्रदेश के बाकी नगर निगम को भी सीख लेनी चाहिए।
सोमवार को नगर सुशोभन अभियान के समापन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नगर विकास मंत्री ने अलीगढ़ नगर निगम की तरह अन्य नगर निगमों को सीख लेने की नसीहत दी। नगर आयुक्त आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि नगर में 14 बड़े कचरा प्वाइंट को खत्म करके उसे कचरा मुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शमशाद मार्केट पुल के नीचे पुराने जमा लगभग दो हजार टन कचरे को हटाकर लगभग 200 मीट्रिक टन मिट्टी डालकर यहां पर लोकल वेंडर के लिए स्ट्रीट फूड्स बनाई गई। चारदीवारी बनाई जाएगी। स्ट्रीट फूड्स मार्केट में दीवारों पर विभिन्न व्यंजन की वॉल पेंटिंग, पेयजल नलकूप, स्ट्रीट लाइट लैंप, पार्किंग के साथ जीरो वेस्ट मार्केट के रूप में इसे पहचान दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर सुशोभन अभियान के तहत अलीगढ़ के दो प्रमुख कचरा प्वाइंट नगला मसानी व शक्ति नगर पोखर को कचरा विलोपित करते हुए यहां जनता के लिए पांच लाख की लागत से पार्क विकसित कराया गया। पार्क में ओपन जिम, बच्चों के लिये झूले, बेंच, वॉल पेंटिंग, वृक्षारोपण, हाई मास्क लाइट लगाई गई है। प्राग नारायण मूक बाधिर विद्यालय सासनी गेट कूड़े के प्वाइंट को खत्म करके वहां महिलाओं के लिए बस शीटर का निर्माण कराया गया है।
नगला मसानी शक्तिनगर पोखर में बरसों पुरानी कचरे को हटाकर पार्क बनाए गए। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि नगर विकास मंत्री की मंशा के अनुरूप 40 कूड़ा विलोपित स्थलों के अतिरिक्त अन्य कचरा प्वाइंट को भी जल्द से जल्द कूड़ा विलोपित स्थल के रूप में बदलने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।