फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over the death of a child from the negligence of the nurse in the hospital

नर्स की लापरवाही से बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a child from the negligence of the nurse in the hospital
मौत
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस संबंध में सीएमओ से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गांव दुभिया बंजारा निवासी सतीश पुत्र केवल सिंह ने बताया कि बीती रात पत्नी सुमन देवी को प्रसव पीड़ा होने के कारण उसे सरकारी एंबुलेंस द्वारा रविवार की रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आया। जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स अपर्णा भारद्वाज से प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी को देखने को कहा, लेकिन स्टाप नर्स ने उसे करीब दो घंटे तक अटेंड नहीं किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, स्टाफ नर्स रुपये की मांग करने लगी। पत्नी की हालत बिगड़ती देख नर्स को 400 रुपये दे दिए। उसके बाद नर्स ने मुझे से बाहर से दवा मंगा कर प्रसूता को देखा तब तक काफी देर हो चुकी थी। नर्स की लापरवाही के कारण मेरी बच्ची पैदा होने के कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के मरने की सूचना पाते ही गांव से और लोग पहुंच गए और हंगामा करते हुए सीएचसी के गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने लोगों को समझाते हुए शांत करते हुए लिखित शिकायत ली। पीड़ित सतीश ने सीएचसी प्रभारी के साथ सीएमओ को शिकायती पत्र देकर स्टाप नर्स पर कार्यवाही करने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed