फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar lasted for six hours in cowshed over disrespect to cows

Aligarh News: गोशाला में गोवंश की बेकदरी, शवों को तालाब में फिंकवाने का आरोप, हुआ हंगामा

Tue, 26 Dec 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 26 Dec 2023 12:31 AM IST
सार

गांव ऊमरी स्थित गोशाला में गोवंश की बेकदरी पर विहिप के गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पांच गोवंश कई दिन से बीमार हैं। कुछ की लापरवाही के कारण मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Uproar lasted for six hours in cowshed over disrespect to cows
एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी व चंडौस कोतवाल को शिकायत देते गो सेवक - फोटो : स्वयं

विस्तार

गांव ऊमरी स्थित गोशाला में गोवंश की बेकदरी का आरोप लगाते विहिप के गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोशाला में हंगामा काटा। प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी पर आरोप मढ़े। गोवंश के शवों को तालाब में खुले में फिंकवाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। एसडीएम व कोतवाल ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


विहिप के गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ता 25 दिसंबर की दोपहर ऊमरी गोशाला में पहुंच गए। दोपहर दो बजे से रात करीब आठ बजे तक हंगामा किया। गो संप्रदाय बृज प्रांत के विभाग प्रमुख परमेश्वर भारद्वाज सहित मौजूद कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पांच गोवंश कई दिन से बीमार हैं। कुछ की लापरवाही के कारण मौत हो चुकी है। मृत गोवंश के शवों को मिट्टी खुदवाकर उसमें दबाए जाने के बजाय गोशाला के बगल में मौजूद सूखे तालाब में खुले में फिंकवाया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज होने तक वह गोशाला से नहीं हटेंगे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी व कोतवाल विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं को समझाया, तब कहीं रात आठ बजे यह कार्यकर्ता वहां से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग राजनैतिक द्वेष के कारण गलत आरोप लगा रहे है। गोशाला में गोवंश की पूरी देखभाल की जा रही है। कुछ लोग बेवजह हंगामा कर रहे थे। -मुन्नी देवी प्रधान ऊमरी।


लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।- हीरालाल सैनी, एसडीएम गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed