फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in nursing home over negligence in treatment of kidney stone

Aligarh News: पथरी के इलाज में लापरवाही पर परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा, जांच टीम होगी गठित

Tue, 29 Jul 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 10:03 PM IST
सार

मामले पर सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने कहा कि कुमार नर्सिंग होम में चिकित्सक द्वारा उपचार में लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की जाएगी।

विज्ञापन
Uproar in nursing home over negligence in treatment of kidney stone
कुमार नर्सिंग होम में उपचार में लापरवाही को लेकर पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के रामघाट रोड स्थित कुमार नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने कहा कि चिकित्सक ने 40000 रुपये में ऑपरेशन करने का खर्च बताया था लेकिन ढाई लाख रुपये खर्च होने के बाद भी बीमारी जस की तस है।

विज्ञापन


लोधा के ग्राम जिरौली डोर निवासी पुनीत कुमार को गुर्दे में पथरी की शिकायत थी। 22 जून को कुमार नर्सिंग होम में चिकित्सक ने ऑपरेशन किया। 27 जून को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। घर पहुंचने के बाद दूसरे दिन दर्द होने पर परिजनों ने फिर से उसे 28 जून को भर्ती कराया। 27 जुलाई को फिर से पुनीत को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 28 को दूरबीन विधि से ऑपरेशन के बाद फिर से गुर्दे से पथरी निकली। 29 जुलाई को चिकित्सक ने मरीज में सुधार न देख रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाई ललित ने बताया कि डॉक्टर ने उपचार में लापरवाही की है।

विज्ञापन

मरीज को 12 साल की उम्र से गुर्दे में पथरी की शिकायत है। इसके गुर्दे में जल्दी-जल्दी पथरी बनती है। यह बहुत रेयर केस होता है। यह पथरी एक्स-रे से भी पता नहीं चलता है। उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। - डॉ. पी कुमार, सर्जन, कुमार नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार नर्सिंग होम में चिकित्सक द्वारा उपचार में लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की जाएगी। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed