फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Update on Hotel Melrose Inn and Sri Krishna Resort case

अलीगढ़: होटल मेलरोज इन संचालक को मिली जमानत, श्रीकृष्णा रिसोर्ट के मालिक समेत चारों आरोपियों की बेल भी मंजूर

Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

आगरा रोड स्थित श्रीकृष्णा रिसोर्ट के देह व्यापार के मामले में एसीजेएम-6 की अदालत ने रिसोर्ट मालिक समेत चारों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है।  हालांकि कानूनी शिकंजा अभी पूरी तरह से कसा हुआ है।

विज्ञापन
Update on Hotel Melrose Inn and Sri Krishna Resort case
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ के बहुचर्चित होटल मेलरोज इन के जुआ प्रकरण में होटल संचालक निखिल अग्रवाल को अदालत से राहत मिल गई है। उन्हें जमानत मिलने के साथ ही प्रशासन द्वारा सील किए गए होटल को भी खोल दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल होटल में पुलिस ने बड़े स्तर पर जुए का भंडाफोड़ किया था। मौके से 17 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था, जिनके पास से 5.50 लाख रुपये नकद और कई हाईटेक डिवाइस बरामद हुईं थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। बाद में विवेचना के दौरान इस मामले में होटल संचालक निखिल अग्रवाल का नाम भी मुख्य रूप से जोड़ा गया था। गिरफ्तारी से बचने और कानूनी राहत के लिए संचालक की ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। 

विज्ञापन

श्रीकृष्णा रिसोर्ट के मालिक समेत चारों आरोपियों को जमानत
आगरा रोड स्थित श्रीकृष्णा रिसोर्ट के देह व्यापार के मामले में एसीजेएम-6 की अदालत ने रिसोर्ट मालिक समेत चारों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि कानूनी शिकंजा अभी पूरी तरह से कसा हुआ है, क्योंकि पुलिस इस मामले में युवतियों को उपलब्ध कराने वाले संदिग्ध एजेंट, जिसे पॉकिट बाबू या जैन भी कहते हैं, उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी है।

जमानत पाने वाले आरोपियों में रिसोर्ट मालिक पिंकू उर्फ विशाल के अलावा अभिषेक कुमार, चंदन और अमित शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी विशाल फर्नीचर का कारोबार करता है और उसी का श्रीकृष्णा रिसोर्ट है। मडराक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड स्थित श्रीकृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारा था।

मौके से चार पुरुषों और पांच युवतियों को हिरासत में लिया था। पकड़ी गईं सभी पांचों युवतियां आगरा की रहने वाली थीं। पुलिस ने इस मामले में सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आगरा से युवतियों को इस रेव पार्टी तक पहुंचाने में जैन की क्या भूमिका थी और इस अवैध कारोबार के तार कहां-कहां जुड़े हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि एजेंट के हाथ आने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य बड़े चेहरों और राज से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस इन सभी मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है।

अनैतिक घटना में होटल एसोसिएशन नहीं देगी साथ
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बीते दिनों शहर के होटलों में हुए घटनाक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रामघाट रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में अध्यक्ष मानव महाजन और महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि किसी भी अनैतिक घटनाक्रम में एसोसिएशन किसी होटल संचालक का साथ नहीं देगी, लेकिन अनावश्यक उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी ओयो होटल एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से एक सर्वोच्च अनुशासन समिति गठित की गई है। यह समिति एसोसिएशन के किसी भी सदस्य के साथ होने वाली अप्रिय घटना में उसकी संलिप्तता पर अपना पक्ष स्पष्ट करेगी। सदस्य के सही होने पर पूरा समर्थन करेगी। गलत होने पर साथ नहीं दिया जाएगा।

इस अनुशासन समिति में चेयरमैन पंकज धीरज, कोऑर्डिनेटर दीपक गर्ग, नितिन शर्मा रॉयल, सुमित गोयल केएलडी और अजय गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। पंकज धीरज ने कहा कि अनैतिक कार्यों में लिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का समर्थन नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सदस्यता भी रद्द की जा सकती है। यह भी तय हुआ कि किसी भी होटल और रेस्टोरेंट में उत्पात और तोड़फोड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में कमल बगाई, प्रमीत गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रदीप सिंघल, विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed