फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi Adityanath visit to Aligarh

Yogi Adityanath: एसआईआर के काम में देरी पर सीएम योगी नाराज, अलीगढ़-मुजफ्फरनगर में फर्जी वोट पर दिखे चिंतित

Sun, 07 Dec 2025 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:26 AM IST
सार

मंडल के चार जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए, सीएम ने कार्यप्रणाली पर भी मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath visit to Aligarh
जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अलीगढ़ और मुजफ्फर नगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोट हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में इन दोनों जिलों में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। यह बात रविवार को अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन


करीब 55 मिनट चली इस बैठक में उन्होंने विपक्षी पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे लोग 100 फीसदी क्षमता के साथ बेहद खामोशी से मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए आप लोगों को बेहद गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर में शादी समारोह है, तब भी परिवार का कोई सदस्य मतदाता सूची तैयार करने के काम में गंभीरता से लगा रहे। अगर आपको चुनाव जीतना है, तो मतदाता सूची को तैयार करने में पूरी ताकत के साथ लगना होगा। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को मतदाता सूची के हर चरण में सक्रिय और सजग रहने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी फर्जी और बाहरी नाम सूची में शामिल न हो सके। 
विज्ञापन


बैठक में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी अलीगढ़ में पूर्व मंत्री और बरौली से विधायक ठा. जयवीर सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल और शहर में एसआईआर का काम धीमा होने पर सीएम नाराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में कोल और शहर विधानसभा क्षेत्र में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे जल्द निपटाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि अंतिम समय सीमा करीब है। कार्य में तेजी लानी होगी। कोल में अब तक 90 फीसदी और शहर विधानसभा में 95 फीसदी तक वोटर सूची के डिजिटाइजेशन का काम हो चुका है। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रतिशत आगे है।


एसआईआर के मंडलीय कार्यक्रम प्रभारी, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने एसआईआर पर विशेष जोर दिया है। सीएम ने विशेष रूप से अलीगढ़ शहर और कोल विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के देरी से शुरू होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करने को कहा गया है।

Trending Videos

टोली बनाकर काम करें, अवांछित, बाहरी नामों को हटाएं

मंडल के चार जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए, सीएम ने कार्यप्रणाली पर भी मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समाप्ति में केवल चार दिन शेष हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए टोली (टीम) बनाकर काम किया जाए। सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मतदाता सूची में किसी भी मृत या बाहरी व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए गहन समीक्षा की जाए।

7 दिसंबर 2025 की शाम 4 बजे तक एसआईआर की स्थिति

विधानसभा- कुल बीएलओ- कुल मतदाता- डिजिटाइजेशन हुआ- प्रतिशत

खैर-                      426-             406547-            405129-        99.65

बरौली-                  425-             390250-            378165-        96.90

अतरौली -              472-             403460-            398051-        98.66

छर्रा -                    436-             385332-            377891-        98.07

कोल -                   415-             411521-            372828-        90.60

अलीगढ़-                383-            397253-             379979-        95.65

इगलास-                 459-            402016-            399869-         99.47

कुल -                   3016-            2796379-          2711912-       96.98

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed