फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work on six bridges and four parks in Aligarh

अलीगढ़: सात करोड़ से दुरुस्त किए जाएंगे छह पुल, 1.58 करोड़ से चार पार्कों का होगा सुंदरीकरण

Sat, 10 Oct 2026 05:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 10 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम शहर के चार पार्कों का सुंदरीकरण करेगा। यह कार्य कायाकल्प अभियान के तहत किया जाएगा। इस पर करीब 1.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Work on six bridges and four parks in Aligarh
पुल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास और छर्रा विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हो चुके छह छोटे पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यह पुल गांवों के संपर्क मार्ग का प्रमुख हिस्सा हैं, जो किसी रजबहा या नाले पर बने हैं। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इनके निर्माण कार्य की मंजूरी देकर सात करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इगलास विधानसभा क्षेत्र में इगलास-मुरसान मार्ग पर किमी नंबर-पांच से रायतपुर-कारस मार्ग पर छोटे पुल का निर्माण 2.11 करोड़ रुपये से होगा। इगलास-गोरई मार्ग के किमी नंबर-3 पर 2.17 करोड़ से नया पुल बनेगा। इसी क्रम में छर्रा विधानसभा क्षेत्र में जलाली-चंगेरी खान आलमपुर मार्ग के किमी नंबर-5 पर क्षतिग्रस्त पुल 1.10 करोड़ से बनाया जाएगा। इसी विधानसभा क्षेत्र में बहरामपुर से खिटकारी बाया नगला बख्शी मार्ग पर पुल का निर्माण 48 लाख से होगा। 
विज्ञापन


महुआखेड़ा से जीटी रोड मार्ग पर सिखरन मार्ग के किमी नंबर-1 पर पुल का निर्माण 45 लाख से होगा। अकराबाद में शाहगढ़ करहेला दंभी मार्ग पर 68 लाख से पुल बनेगा। इन गांवों के हजारों ग्रामीण इन छोटे पुलों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे, जिस पर अब काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एसई प्रभात कुमार ने बताया कि इन सभी छोटे पुलों का निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यह आरवाई श्रेणी के मानकों के अनुसार छोटे पुल कहे जाते हैं।

शहर में 1.58 करोड़ से चार पार्कों का होगा सुंदरीकरण
अलीगढ़ नगर निगम शहर के चार पार्कों का सुंदरीकरण करेगा। यह कार्य कायाकल्प अभियान के तहत किया जाएगा। इस पर करीब 1.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने वार्ड-40 की कांशीराम कॉलोनी के दो पार्कों का चयन किया है। इसके अलावा वार्ड-83 के रोरावर और वार्ड-70 के धौर्रामाफी स्थित रेखों पार्क भी शामिल है।


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के पार्क एक पर 44.33 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्क दो पर 42.37 लाख और रोरावर पार्क पर 31.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। धौर्रामाफी के रेखों पार्क पर 40.80 लाख रुपये खर्च होंगे। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर मनोरंजक स्थल उपलब्ध कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed