फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   voter list update

Aligarh News: एक माह तक चलेगा मतदाता सूची का सघन सत्यापन अभियान, 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के नाम भी जुड़ेंगे

Sat, 10 Oct 2026 03:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
voter list update
बैठक करते जिलाधिकारी स्रोत सूचना विभाग
राजनीतिक दल दो दिन में उपलब्ध कराएं बीएलए की अद्यतन सूची, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
विज्ञापन

अलीगढ़। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए जिले में एक माह तक सघन मतदाता सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रतिदिन कम से कम 20 से 25 घरों का भौतिक सत्यापन करेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग करने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की है। उन्होंने सभी दलों को अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की अद्यतन सूची दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान पुरानी और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान किया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनके नाम पूर्व की सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। ऐसे मामलों का मौके पर सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र एवं जीवित मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे अन्य पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाकर नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए। अभियान में लेबर कॉलोनियों, निराश्रित स्थलों और वंचित वर्गों के पात्र लोगों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ और बीएलए के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रत्येक शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर सत्यापन कार्य की निगरानी भी की जाएगी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed