{"_id":"6ac9cec120a48d046c03e92f","slug":"chandaus-ramleela-clash-during-magic-show-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडौस: राम बरात के बाद रामलीला में रात को बवाल, युवक को लगी हल्की चोट, हिरासत में लिया चार युवकों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडौस: राम बरात के बाद रामलीला में रात को बवाल, युवक को लगी हल्की चोट, हिरासत में लिया चार युवकों को
Sat, 10 Oct 2026 11:06 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:06 AM IST
सार
मैजिक कलाकारों के श्रृंगार रूम में कुछ युवकों के जबरन घुसने पर युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी ने तत्काल ही झगड़ा शांत करा दिया। एक युवक के हल्की चोट लगी।
विज्ञापन
झगड़े को शांत करती पुलिस, जानकारी लेते एसएसपी नीरज जादौन
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडौस में राम बरात के बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे रामलीला मंच पर चल रहे मैजिक शो के बीच कुछ युवक कलाकारों के श्रृंगार रूम में घुस गए। उन्हें बाहर करने की कोशिश में युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा और मारपीट होने लगी। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
देर रात करीब साढ़े 12 एसएसपी नीरज जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल भी रामलीला स्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने आयोजन के दौरान पुलिस के अलर्ट रहने और गांव के रास्तों पर भी गश्त बढ़ाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मारपीट में कस्बे की नई बस्ती निवासी विकास पुत्र लोकेश घायल हुए हैं। मारपीट की वजह से करीब 20 मिनट तक मैजिक शो बंद रहा। पत्नी और छोटे बच्चों को लेकर मैजिक शो देखने पहुंचे लोग भी झगड़ा-मारपीट के बाद वहां से चले गए। शुक्रवार को रात नौ बजे से रामलीला मंच पर जादूगर अखिलेश जायसवाल के मैजिक शो चल रहा था।
विज्ञापन
सीओ गभाना महेश कुमार का कहना है कि मैजिक कलाकारों के श्रृंगार रूम में कुछ युवकों के जबरन घुसने पर युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी ने तत्काल ही झगड़ा शांत करा दिया। एक युवक के हल्की चोट लगी थी, जिसका उपचार कर दिया गया है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन