फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board practical exam from 1st February

UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा 1 फरवरी से, अलीगढ़ जिले में बने 451 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र

Fri, 31 Jan 2025 12:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं विद्यालयों में कराने के आदेश दिए गए हैं, जहां संबंधित विद्यार्थी पढ़ रहा है। यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्यों को अपने पास रखनी होगी।

विज्ञापन
UP Board practical exam from 1st February
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 से लेकर 8 फरवरी तक होंगी। इसके लिए जिले में 451 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे जनपद को 32 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं विद्यालयों में कराने के आदेश दिए गए हैं, जहां संबंधित विद्यार्थी पढ़ रहा है। यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्यों को अपने पास रखनी होगी। इस संबंध में डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आने वाले परीक्षक को अपने साथ आधार कार्ड लाना होगा। उनके आधार कार्ड की फोटोकॉपी प्रधानाचार्य को अपने पास अभिलेख के तौर पर रखनी होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहरी परीक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा की अवधि में प्रतिदिन प्रधानाचार्य और आंतरिक परीक्षक के साथ प्रयोगशाला में उपस्थित होकर फोटो और जिओ पैरामीटर्स को मोबाइल एप द्वारा अनिवार्य रूप से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed