फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board: Marks improvement exam today

यूपी बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा आज, 1603 परीक्षा देंगे परीक्षा

Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Marks improvement exam today
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार परीक्षा शनिवार को होगी। यह परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर होगी। 1603 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील कोल के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में हाईस्कूल के 310 व इंटर के 390 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तहसील अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली में हाईस्कूल के 142 व इंटर के 215 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तहसील गभाना के श्रीमती शांती देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दौरऊ मोड़ में हाईस्कूल के 104 व इंटर के 29 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तहसील इगलास के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में हाईस्कूल के 161 व इंटर के 93 परीक्षार्थी बैठेंगे। तहसील खैर के खैर इंटर कॉलेज खैर में हाईस्कूल के 115 व इंटर के 44 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पांचों केंद्रों के लिए उप जिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट, खंड विकास अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि तीन सचल दल बनाए गए हैं, जिनके प्रभारी डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, राजकीय हाईस्कूल जवार की प्रधानाध्यापिका मनोरमा ठाकुर, राजकीय हाईस्कूल पिपलौठ के प्रधानाध्यापक केसी यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार परीक्षा के लिए राजकीय नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष की प्रभारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोधा की प्रधानाध्यापिका सुमन निराला होंगी। उन्होंने कहा कि कक्ष के मोबाइल नंबर 9536200775 पर आने वाले फोन को कक्ष की प्रभारी सुनेंगी। फोन पर परीक्षा के बाबत समस्याएं 18 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:15 बजे तक सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed