फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board Exam: As is the mistake, so will be the punishment

यूपी बोर्ड : जैसी गलती, वैसी ही मिलेगी सजा

Tue, 14 Feb 2023 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: As is the mistake, so will be the punishment
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में गड़बड़ी के हिसाब से सजा तय होगी। जैसी गलती होगी, वैसे ही सजा होगी। ये बातें संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से पहले राज्य नियंत्रण कक्ष से जिले के सभी 174 परीक्षा केंद्र और अलीगढ़ नियंत्रण कक्ष भी जुड़े। इसके बाद शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की पाठशाला लगी। उन्होंने परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश ने कहा कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया है कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर गड़बड़ी हुई तो संबंधित के खिलाफ गड़बड़ी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा के डीआईओएस को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराएं। नकल को रोकना और नकल माफिया पर शिकंजा कसना शासन की प्राथमिकताओं में शुमार है।
विज्ञापन

अतरौलिया बोर्ड पर नजर

पहले यूपी बोर्ड के साथ अतराैलिया बोर्ड भी चलता था, जो नकल के लिए कुख्यात था। शासन और प्रशासन की सख्ती के चलते अतरौलिया बोर्ड खत्म होना शुरू हो गया। पहले इस क्षेत्र में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी परीक्षा देने आते थे। हर साल विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed