{"_id":"63052faca47ab844585a71d0","slug":"untrained-doctor-molested-the-girl-jawan-news-ali2987621142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दवा लेने गई बच्ची के साथ अप्रशिक्षित डॉक्टर ने की छेड़खानी, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दवा लेने गई बच्ची के साथ अप्रशिक्षित डॉक्टर ने की छेड़खानी, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
Wed, 24 Aug 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राठी ने बताया कि अप्रशिक्षित डॉक्टर नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीहोर: पड़ोसी ने विवाहिता से की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची के साथ अप्रशिक्षित डॉक्टर ने छेड़खानी कर दी। बच्ची के पिता ने अप्रशिक्षित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी दस साल की बेटी और बेटे को एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के पास से दवा दिलवाने ले गया था। दोनों भाई बहन को उसकी की दुकान पर बैठाकर वह रुपये खुले कराने के लिए चला गया था। वापस लौट रहा था तो बेटी और बेटा रोते हुए रास्ते में मिले। उसने सोचा कि इंजेक्शन लगने सी वजह से रो रहे होंगे। घर जाकर बेटी ने अपनी मां को बताया कि अप्रशिक्षित डॉक्टर ने दुकान में बंद कर उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत अप्रशिक्षित डॉक्टर से की तो वह तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राठी ने बताया कि अप्रशिक्षित डॉक्टर नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन